घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर को लगाई कड़ी फटकार

मनोज बाजपेयी की चर्चित फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने फिल्म निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे से सवाल किया कि किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला शीर्षक क्यों चुना गया। सुनवाई के दौरान जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं है। संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत मिले अधिकार पर अनुच्छेद 19(2) के तहत उचित प्रतिबंध लागू होते हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर किसी वर्ग विशेष को निशाना नहीं बनाया जा सकता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ये भी पढ़े

सुरक्षित माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे विदेश मंत्रालय और आईओएम

 

कोर्ट की सख्त टिप्पणी

पीठ ने कहा कि देश विविधताओं से भरा है, जहां अलग-अलग धर्म और जातियों के लोग साथ रहते हैं। ऐसे में समाज में भाईचारे की भावना बनाए रखना जरूरी है। कोर्ट ने यह भी कहा कि जब समाज पहले से कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब ऐसी फिल्मों से और तनाव पैदा करना उचित नहीं है।

क्या बदलेगा फिल्म का नाम?

सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता की ओर से बताया गया कि फिल्म का नाम बदलने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया से टीजर और अन्य प्रमोशनल सामग्री हटा दी गई है। निर्माता पक्ष का कहना है कि यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और इसमें किसी धार्मिक व्यक्ति को नहीं दिखाया गया है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि यदि नया नाम पेश नहीं किया गया तो फिल्म की रिलीज पर रोक लग सकती है। मामले में केंद्र सरकार, सीबीएफसी और फिल्म निर्माता को नोटिस जारी किया गया है। अगली सुनवाई 19 फरवरी को तय की गई है।

ये भी पढ़े

एएनटीएफ यूनिट बरेली: बीस लाख रुपए कीमत की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

3 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी टीजर के बाद फिल्म का विरोध शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर नाराजगी बढ़ी और कुछ जगहों पर प्रदर्शन भी हुए। इसके बाद मामला अदालत पहुंच गया।

 

 

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More