जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन पर बातचीत शुरू की और फिर बार-बार कॉल कर उसे परेशान करने लगा।

पीड़िता का कहना है कि उसने साफ शब्दों में बताया कि वह शादीशुदा है और अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बावजूद आरोपी दरोगा लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। महिला का आरोप है कि उसने पति को छोड़ने और बेहतर नौकरी दिलाने का लालच भी दिया।

केस की जांच का दिखाया डर

महिला के अनुसार, विरोध करने पर दरोगा केस की जांच में फंसाने की धमकी देता था। उसने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की और अशोभनीय व्यवहार किया। महिला ने इज्जत की खातिर सभी बातें सार्वजनिक न करने की बात कही, लेकिन इतना जरूर बताया कि वह मानसिक दबाव में थी।

पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

पीड़िता का कहना है कि जब उसने और उसके पति ने विरोध किया, तो दरोगा ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि वर्दी की धौंस दिखाकर वह महिला पर दबाव बना रहा था।

मामले की शिकायत एसपी अर्पित विजयवर्गीय से की गई है। एसपी ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच के बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More