छत के पंखे से झुलता मिला विवाहिता का शव

  • महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में मंगलवार को लगभग चौबीस वर्षीया एक विवाहिता का शव छत के पंखे से दुपट्टा से झूलता हुआ मिलने से हड़कम्प मच गई। बताया जा रहा है कि एक वर्ष पूर्व लब मैरिज के बाद वह दुल्हन बनकर रहने पहुंची थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर फंदे से झूल रहे शव को कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने में जुट गई है। पुलिस मामले के हर पहलू पर अपनी तफदिश प्रक्रिया तेज कर दी है।

ग्राम सांखी निवासी रत्नेश राय वर्षो से जेसीवी मशीन चलाता है। इसी काम के लिए वह परदेश रहता था। ग्रामीणों के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कुशीनगर जिले की कसया निवासी अनामिका उर्फ निधि नामक लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। तो दोनो ने साथ मरने जीने की कसम खा लिया। लोगो के अनुसार एक साल पहले रत्नेश राय और अनामिका उर्फ निधि लब मैरिज कर लिया।

जब रत्नेश रखने के लिए घर सांखी पहुंचा तो पिता शिव प्रसाद ने गांव में दूसरे मकान उसे देकर रहने को कहा। ग्रामीणों की माने तो दोनो उसी में रहते थे। सोमवार की रात अनामिका उर्फ निधि कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह काफी देर तक जब बाहर नही निकली तो पति रत्नेश राय जंगले से झांका तो अनामिका उर्फ निधि का शव छत पंखे से दुप्पटा फंदे से झूलता देख सत्र रह गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया। लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।

Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More