कानपुर: घरेलू विवाद में पत्नी को बेरहमी से मार डाला, कातिल पति गिरफ्तार

Arrested
  • बर्रा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी
  • पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में एक ओर जहां बेखौफ अपराधियों का कहर तो दूसरी तरफ अपने भी अपनों का खून बहाने में पीछे नहीं हैं। कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित कर्रई गांव निवासी साहब लाल के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि वह सोमवार सुबह किसी बात को लेकर पहले संबल से वार किया फिर ईंट से कूंचकर मौत की नींद सुला दिया। सूचना मिलते ही डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। डीसीपी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

कानपुर जिले के बर्रा थाना क्षेत्र स्थित कर्रई गांव निवासी साहब लाल पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि साहब लाल के दो बेटे हैं जो कहीं बाहर नौकरी करते हैं। रोज की सोमवार सुबह पति-पत्नी घर में थे कि इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें बहस होने लगी और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि साहब लाल बौखला गया। बताया जा रहा है कि पत्नी कुछ समझ पातीं कि साहब लाल घर में रखा संबल उठाया और पत्नी के ऊपर ताबड़तोड़ कई वार कर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि इतने पर भी सब्र नहीं हुआ तो बेरहम साहब लाल ने ईंट से कूंचकर मौत के घाट उतार दिया।
डीसीपी दक्षिणी दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक परिवार के कुछ लोगों ने बताया कि दंपति के बीच किसी बात को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी। रोज की सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे भी कहासुनी हुई और इसी दौरान साहब लाल ने संबल और ईंट से वारकर मौत की नींद सुला दिया। डीसीपी दक्षिणी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Circumstances
Crime News Uttar Pradesh

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतारा, बाद में दी पुलिस को खबर न्यू गणेशगंज में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : नाका हिंडोला थाना क्षेत्र स्थित न्यू गणेशगंज में रहने वाली 38 वर्षीय हिमानी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव […]

Spread the love
Read More
Nanak Ram
Crime News Uttar Pradesh

 विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी की मौत

आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस ए अहमद सौदागर Nanak Ram Bhurji:  हजरतगंज थाना क्षेत्र के दारूलशफा स्थित नए विधायक निवास की ऊपरी मंजिल से गिरकर 55 वर्षीय पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक राम भुर्जी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव मंगलवार को बिल्डिंग के नीचे पड़ा मिलने […]

Spread the love
Read More
Crime News Politics

आंध्र के पूर्व मंत्री मांग रहे दहेज, घरेलू हिंसा का भी आरोप

Jogi Ramesh daughter-in-law case : आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और YSRCP के वरिष्ठ नेता Jogi Ramesh की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी बहू मेघना ने अपने ससुर, पति जोगी राजीव और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मेघना ने कुल 11 लोगों पर दहेज […]

Spread the love
Read More