IND vs USA: भारत की ऐतिहासिक जीत, साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में बना बड़ा कीर्तिमान

Untitled 3 copy 10

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। कप्तान सूर्यकुमार  की अगुवाई में टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रनों से हराकर न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार नाबाद 84 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में USA की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

टूटा साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड, भारत की लगातार 9वीं जीत

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक बड़ा कीर्तिमान भी रच दिया। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार 9 मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम था, जिसने लगातार 8 मुकाबलों में जीत हासिल की थी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने बदला मैच का रुख

भारतीय पारी की बात करें तो शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव अंत तक डटे रहे। उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और आक्रामक शॉट्स की मदद से 84 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

ये भी पढ़े

Happy Rose day : वैलेंटाइन वीक की खूबसूरत शुरुआत, जानिए किसे देना चाहिए लाल, गुलाबी, पीला या सफेद गुलाब

सिराज-अर्शदीप-अक्षर के आगे बिखरी USA की बल्लेबाजी

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही एंड्रीस गौस (6 रन) मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल और सैतेजा मुक्कमल्ला भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। महज 13 रन पर USA ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। यहां से मिलिंद कुमार और कृष्णमूर्ती ने पारी संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 58 रनों की अहम साझेदारी देखने को मिली, जिससे स्कोर 6 ओवर में 31 रन तक पहुंचा।

मिलिंद, रंजने और कृष्णमूर्ती की कोशिशें रहीं नाकाफी

मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए, लेकिन वह वरुण चक्रवर्ती का शिकार बन गए। इसके बाद शुभम रंजने ने 37 रनों की पारी खेली, वहीं संजय कृष्णमूर्ती के बल्ले से भी 37 रन निकले, लेकिन ये पारियां टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सकीं। यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

भारतीय गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

भारत की जीत में गेंदबाजों का योगदान भी शानदार रहा…

  • मोहम्मद सिराज:    3 विकेट
  • अर्शदीप सिंह:        2 विकेट
  • अक्षर पटेल:           2 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती:       1 विकेट

भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ के सामने यूएसए की बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में नजर आई।

Spread the love

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More