भानु सप्तमी व्रत आज: सूर्य देव की आराधना से मिलती है आरोग्यता, सफलता और सौभाग्य

Untitled 1 copy 12
राजेन्द्र गुप्ता
सूर्य भगवान को भानु नाम से भी जाना जाता है। रविवार का दिन सूर्य् भगवान को विशेष रुप से सर्मपित माना जाता है। सूर्य को सभी नौ ग्रहों के राजा की उपाधि दी गई है है और इसीलिये इनका स्थान सभी ग्रहों के बीच में रखा गया है। भगवान सूर्य की दो पत्नी है एक नाम छाया और दूसरी का नाम संध्या। भानु सप्तमी पर सूर्य की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है।

भानु सप्तमी का क्या अर्थ है?

जब सप्तमी तिथि और रविवार एक साथ पडते हैं, तो इसे भानु सप्तमी के रूप में जाना जाता है। इस दिन को सूर्य सप्तमी या वैवस्वतमा सप्तमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से पहले भक्तगण नदी में स्नान करते हैं और फिर भगवान सूर्य की पूजा आराधना करते हैं। सूर्य की किरणों का स्वागत करने के लिए महिलाएं अपने घरों के बाहर आंगन में रंगोली बनाती है। इस दिन भगवान सूर्य को प्रसाद में खीर अर्पित की जाती है। यह खीर 12 अनाजों से बनती है।

भानु सप्तमी से जुडी परौणिक कथा

इस दिन, पहली बार भगवान सूर्य ने सात घोड़ों के रथ पर अपनी पहली सवारी की थी, इसलिए इस दिन को सूर्य सप्तमी या व्यासवत्तम सप्तमी भी कहा जाता है। एक वर्ष में 52 रविवार होते है जिसमें से सिर्फ कुछ ही रविवार को भानु सप्तमी पडती हैं। भानु सप्तमी के दिन भगवान सुर्य का तेज बहुत ज्यादा होता है इसलिए इस दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करने पर विशेष लाभ मिलता है। भगवान शानि जी भगवान सुर्य की संतान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस दिन भगवान सूर्य की पूजा अर्चना सही तरीके से की जाये तो आपकी कुण्डली में से शानि दोष कुछ कम हो जाता है।

भानु सप्तमी का महत्व और इसकी महत्ता

  • भानु सप्तमी सूर्य गृह्ण के बराबर ही मानी जाती है। इस दिन सूर्य को जल तर्पण करना बहुत ही शुभ माना जाता है। जल तर्पण करने समय उसमें चीनी, चावल व रोली जरूर डालें।
  • इस दिन पवित्र जल में डुबकी लगाना और दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। गेहूँ से बनी मिठाइयों को छत या फिर किसी अन्य खुले स्थान पर रख कर सुर्य को अर्पित करने से विशेष लाभ होता है।
  • भानु सप्तमी पर सूर्य देव को प्रसन्न करने पर विशेष लाभ मिलता है। यदि आप इस दिन व्रत रखते हैं, तो आपके माता-पिता की लंबी आयु होती है। अगर उन्हे कोई लंबे समय से बीमार है तो उसे बीमारी से छुटकारा मिलता है।
  • अगर आप प्रतिष्ठित या सरकारी नौकरी के पदों को प्राप्त करके के लिये परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने से विशेष सफलता मिलती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति भगवान सूर्य की आराधना करते है। उनके भाग्य के द्वार जल्दी ही खुल जाते है।
  • अगर आपके परिवार में किसी को आंखों से संबंधित कोई समस्या है, तो भानु-सप्तमी के दिन सुर्य भगवान को जल अर्पित करने से ऐसी समस्या दूर होती है।
  • भानु-सप्तमी के दिन आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना भी बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • भानु सप्तमी पर भगवान सूर्य की महाभिषेक कर पूजा की जाती है।
  • भक्त स्वस्थ जीवन की तलाश करने के लिए भी सूर्य देव की उपासना करते है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य श्रीराम और अन्य सूर्य स्तोत्रों का पाठ भी करना चाहिये।
  • ऐसा माना जाता है कि जो भक्त सूर्योदय से पहले स्नान करते हैं, वह गंगा नदी की तरह पवित्र हो जाते हैं और उनके घर में कभी गरीबी का वास नहीं होता है। वे सदैव सुख-सुविधाओं से संपन्न रहते है।
  • भगवान सुर्य की पुजा के बाद अपने परिजनों को प्रसाद में मीठा जरूर बांटें।

 

Yogi Adityanath
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला,अब फ्लीट में 50 फीसदी तक होगी कटौती

सभी मंत्रियों को सादगी और बचत पर जोर देने की CM ने की अपील लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम बैठक में सरकारी खर्चों में कटौती और सादगी को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि उनके और मंत्रियों के काफिले (फ्लीट) की […]

Read More
PoliceNayaLookNews
Chhattisgarh Crime News homeslider

मॉल में ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामा’! सुनकर सभी लोग रह गए दंग

टीचर परिवार से बदसलूकी, इंफ्लुएंसर भाई-बहन पर पुलिस कार्रवाई नया लुक संवाददाता रायपुर। अगर आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले ‘शॉर्ट वीडियो ड्रामे’ देखे हैं, तो रायपुर के मैग्नेटो मॉल में हुआ यह मामला आपको बिल्कुल वैसा ही लगेगा। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में एक शिक्षिका और उनके परिवार […]

Read More
Samsung A 57
Business homeslider Technology

Samsung A-57: प्रीमियम डिजाइन और दमदार डिस्प्ले वाला शानदार स्मार्टफोन

बैक पैनल में लगा ग्लास फिनिश फोन को देता है नया लुक, स्लिम बॉडी के साथ स्पेशल मूवी, वेब सीरीज, क्रिकेट मैच और 4K वीडियो देखने का शानदार अनुभव पाने के लिए सैमसंग ए-57 दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने इस नए मिड-बजट स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर डिस्प्ले तक कई बड़े अपग्रेड किए हैं। […]

Read More