चिंताजनक: चाइनीज मांझा की खरीद-फरोख्त करने में नहीं रहा पुलिस का खौफ, छत से लेकर सड़क बन रहा पतंगबाजों का अड्डा

Police
  • सूबे में खतरनाक मांझा बना चुनौती, घटना के बाद सीएम को देना पड़ा दखल
  • आखिर किन गलियारों में बिकता है प्रतिबंधित मांझा, जहां नहीं पहुंच पा रही खाकी
  • राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में चला चेकिंग अभियान फिर भी नहीं मिला चाइनीज मांझा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जनवरी महीने में जौनपुर जिले में प्रतिबंधित मांझे से कटकर फिजियोथेरेपी समीर हाशमी और शिक्षक संदीप तिवारी और राजधानी लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे की धार से कटकर एमआर मोहम्मद शोएब की मौत तथा मांझे की चपेट में आकर घायल हुए सेवानिवृत्त फौजी ब्रजेश राय। इन घटनाओं ने मानों पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। इन घटनाओं के बाद यही लगता है कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। प्रतिबंधित धागे से उड़ानें वाले पतंगबाजों में खाकी का खौफ नहीं है। राह चलते लोग चाइनीज मांझे की चपेट घायल हो रहे हैं और इससे न जाने कितने लोगों की जानें भी जा चुकीं हैं। राजधानी लखनऊ और जौनपुर जिले में हुई घटना के बाद चाइनीज मांझा पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दखल देना पड़ा।

सीएम की सख्ती के बाद पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन में गुरुवार को प्रदेश भर में चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन खास बात यह है कि पुलिस कहीं से कोई चाइनीज मांझा बरामद नहीं कर पाई। यही नहीं इस दौरान जिलों के सभी सर्किल अफसर भी चेकिंग अभियान में जुटे रहे, लेकिन कहीं भी चाइनीज मांझा बिकते नहीं मिला। सवाल है कि आखिर किन गलियारों में इसकी बिक्री होती है, जहां खाकी नहीं पहुंच पाई। यूपी के अलग-अलग जिलों में हुई घटनाएं इस बात की चीख-चीखकर गवाही दे रहीं हैं कि कहीं न कहीं जरुर प्रतिबंधित मांझे की खरीद-फरोख्त होती हैॽ जौनपुर और लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे से कटकर तीन लोगों की जानें चली गई। दुबग्गा क्षेत्र निवासी मोहम्मद शोएब घर का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत के बाद परिवार का सहारा छीन गया।

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ रहा चाइनीज मांझा का कारोबार

प्रतिबंधित मांझे से कटकर हुई तीन लोगों की ने मानों सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया। गली-कूचों और सड़कों तक चाइनीज मांझे की धार पतंग के साथ दिखाई दे रहा है इसके बावजूद पुलिस इन पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है।

Spread the love

Deeh Baba
Crime News

तिनहरी गांव में पूजा के दौरान बवाल, मारपीट और पथराव से कई घायल

Deeh Baba महुली थाना क्षेत्र के तिनहरी गांव में डीह बाबा की पूजा-अर्चना के दौरान दो पुरवों के ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और ढेलाबाजी की घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न […]

Spread the love
Read More
Home Guard
Crime News

शराब की दुकान पर विवाद के बाद पुलिस टीम पर हमला, होमगार्ड गंभीर घायल

आशुतोष मिश्रा Home Guard महुली थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू स्थित शराब की दुकान पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया गया। इस हमले में एक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों और चौकी […]

Spread the love
Read More
Morocco
Crime News homeslider

उत्तराखंड को दहलाने की साजिश! मोरक्को से भेजा गया धमकी भरा ईमेल, STF की जांच में बड़ा खुलासा

Morocco उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बदरीनाथ समेत कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की साइबर कमांडो टीम की तकनीकी जांच में पता चला है कि यह धमकी भरा ईमेल उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को से भेजा […]

Spread the love
Read More