कर्मचारी परिषद का आंदोलन का आज से, उत्तराखंड के 13 जिलों में होगा धरना–प्रदर्शन

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के आह्वान पर चल रहे आंदोलन का दूसरा चरण 7 फरवरी, शनिवार से शुरू होगा। इसके तहत देहरादून में गांधी रोड स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में धरना–प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। वहीं पौड़ी गढ़वाल में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष कर्मचारी धरना देंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी 13 जनपदों के जिला मुख्यालयों पर भी धरना–प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में शीघ्र ही सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा शुरू होगी : रावत

परिषद के अनुसार, प्रदेशभर से 250 से अधिक घटक संगठन आंदोलन में भाग लेने के लिए अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी जनपदों में परिषद के पदाधिकारी 18 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजेंगे। परिषद के 18 सूत्रीय मांग पत्र में 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर एसीपी, गोल्डन कार्ड व्यवस्था में सुधार, वाहन भत्ता, आठवें वेतन आयोग का गठन तथा निगम, निकाय, विश्वविद्यालय और वर्दीधारी कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगें शामिल हैं। संयुक्त कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे और प्रांतीय महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन को और अधिक व्यापक और निर्णायक बनाया जाएगा।

homeslider International

नेपाल में मस्टैंग एयर का हेलीकॉप्टर लापता, 5 लोग सवार, काठमांडू दोलखा रुप पर सुबह 9:15 बजे भरी थी उड़ान

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल में हवाई दुर्घटना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। काठमांडू से दोलखा के लिए उड़ान भरने वाला मस्टैंग एयर का हेलीकॉप्टर उड़ान के कुछ ही देर बाद संपर्क से बाहर हो गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर में 5 लोग […]

Read More
homeslider International

ईरान संकट के बीच भारत को राहत: LPG से भरा ‘जग वसंत’ टैंकर वाडीनार पोर्ट पहुंचा

नया लुक डेस्क मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा ‘जग वसंत’ नाम का टैंकर सुरक्षित रूप से वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 16 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की घरेलू गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना […]

Read More
homeslider International

क्या थक चुकी है इजरायल की सेना? IDF चीफ की चेतावनी से बढ़ी चिंता

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इजरायल की सेना को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी है कि बढ़ते युद्ध दबाव और सैनिकों की भारी कमी के चलते सेना “अंदर से कमजोर होकर टूट सकती […]

Read More