दुस्साहस: जनपद प्रतापगढ़ में असलहे के दम पर सर्राफा कारोबारी से 17 लाख की लूट

Loot NayaLook
  • दुस्साहस तीन किलो चांदी भी लूट ले गए बदमाश
  • दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रयागराज- अयोध्या हाईवे बाजार से खरीददारी कर कार से घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी रितेश मौर्या को ओवरटेक कर असलहों से लैस बदमाशों ने उनकी और चालक की कनपटी पर असलहा सटाकर 17 लाख रुपए की नकदी और तीन किलो चांदी लूटकर भाग निकले।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।

मौके पर पहुंची मामले की छानबीन की तो सर्राफा कारोबारी की कार की सीट के नीचे से चार किलो चांदी मिली है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। जानकार बताते हैं कि पुलिस पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला जा रहा है और उसी के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े

सुल्तानपुर: आईपीएस अफसर चारू निगम ने संभाला कार्यभार

जानकारी के मुताबिक अमेठी जिले के ज्ञानीपुर गांव निवासी रितेश मौर्या की रामगंज बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। बताया जा रहा है कि वह अपने चालक व मित्र विकास सोनी के साथ प्रयागराज में एक कारोबारी से मिलने गए थे। वह वहां से सात किलो चांदी खरीदने के बाद वापस घर लौट रहे थे कि जैसे ही वह प्रतापगढ़ जिले के नेशनल हाईवे पर पहुंचे कि तभी असलहों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर अपनी बाइक आगे लगा दिया।

बताया जा रहा है कि जबतक वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और कनपटी व सीने पर असलहा सटाकर कार में रखा गहना और नोटों से भरा बैग लूट लिया। सूचना मिलते ही जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले बदमाश असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि 17 लाख रुपए की नकदी और तीन किलो चांदी बदमाश लूट ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के बाद कार की सीट के नीचे से चार किलो चांदी मिली है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More