होली पर कन्फर्म टिकट की उम्मीद, रेलवे चलाएगा 1500 तक स्पेशल ट्रेनें

train konkan 4 1770361159

Indian Railways Holi Special Trains : होली का त्योहार नजदीक आते ही देशभर में अपने घर जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। इस दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट आम समस्या बन जाती है। लेकिन इस बार भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, होली 2026 के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए 1410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर 1500 तक पहुंच सकती है। रेलवे का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करना और यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराना है। ये सभी होली स्पेशल ट्रेनें मार्च महीने में अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी।

ये भी पढ़े

क्वार्टर फाइनल में यशस्वी जायसवाल का बल्ला खामोश, शुरुआती झटकों से घिरी मुंबई

पिछले साल से ज्यादा बेहतर तैयारी

अगर पिछले साल की बात करें तो भारतीय रेलवे ने होली 2025 के दौरान कुल 1144 स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप ऑपरेट किए थे। इस बार उससे कहीं ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी की गई है, जिससे यह साफ है कि रेलवे इस बार भीड़ प्रबंधन को लेकर ज्यादा सतर्क है।

पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा सबसे ज्यादा ट्रेनें

रेल मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, अलग-अलग रेलवे जोन के अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें पूर्व मध्य रेलवे सबसे आगे है, जो कुल 285 होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके बाद पश्चिम रेलवे पश्चिमी रूटों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 231 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बना रहा है।

इन जोन में भी मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें

मध्य रेलवे द्वारा 209 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दक्षिण मध्य रेलवे 160 ट्रेनों का संचालन करेगा। उत्तर रेलवे 108 और उत्तर पश्चिम रेलवे 71 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे 66 ट्रेनों का परिचालन करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे और पूर्व तटीय रेलवे दोनों ही 62-62 स्पेशल ट्रेनें चलाएंगे। इसके अलावा पश्चिम रेलवे 47 और पश्चिम मध्य रेलवे 43 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है।

ये भी पढ़े

नाश्ते में बनाएं पाव भाजी पराठा, ऐसा मजेदार स्वाद कि बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे घरवाले

 

छोटे जोन भी तैयार

दक्षिण पश्चिम रेलवे 47, दक्षिण रेलवे 39 और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 15 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। क्षेत्रीय यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोंकण रेलवे 9 और पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 2 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।

यात्रियों के लिए क्या होगा फायदा

रेलवे के इन बड़े इंतजामों से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही लंबी वेटिंग लिस्ट, अतिरिक्त भीड़ और असुविधा से भी राहत मिलेगी।

 

 

 

 

Spread the love

Business

UNGA में रिलायंस ने दिखाया भारत के AI विकास का मॉडल, जलवा

UNGA 2026  : संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान रिलायंस फाउंडेशन, भारत में संयुक्त राष्ट्र और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने पांचवें ‘इंडिया डे’ का आयोजन किया। 24 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के तकनीकी और विकास मॉडल पर चर्चा हुई। खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, […]

Spread the love
Read More
Business

JioShield से रखें अपनों पर नजर, लोकेशन ट्रैकिंग से SOS अलर्ट तक मिलेंगे कई फीचर्स

JioShield : बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिलायंस जियो ने JioShield लॉन्च किया है। यह सेवा परिवार के सदस्यों की लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर SOS अलर्ट, बैटरी अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराती है। कंपनी के मुताबिक, JioShield का इस्तेमाल माता-पिता अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

New Delhi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में नजर आए। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 958 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी […]

Spread the love
Read More