सुपरस्टार का बेटा, कर्ज उतारने के लिए छोड़ी पढ़ाई, सेट पर बनाई चाय

Entertainment :  बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे इस महानायक की चमकदार सफलता के पीछे एक ऐसा दौर भी छिपा है, जिसे याद करना आज भी उन्हें तकलीफ देता है। वही दौर, जिसने उनके बेटे अभिषेक बच्चन की जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल दी। 90 के दशक के आखिर में अमिताभ बच्चन का ड्रीम प्रोजेक्ट अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) बुरी तरह फ्लॉप हो गया। देखते ही देखते बिग बी करीब 90 करोड़ रुपये के कर्ज में डूब गए। हालात इतने खराब थे कि घर की कुर्की की नौबत आ गई थी। लेनदार रोज दरवाजे तक पहुंचने लगे और मानसिक दबाव असहनीय हो गया। खुद अमिताभ ने इसे अपने करियर का “सबसे अंधेरा दौर” बताया।

ये भी पढ़े

ऑनलाइन गेम और रील्स का नशा बन रहा बच्चों की मौत की वजह

इसी समय अभिषेक बच्चन अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। पिता की हालत जानने के बाद उन्होंने बिना किसी हिचक के अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। लिबरल आर्ट्स और परफॉर्मिंग आर्ट्स की डिग्री अधूरी रह गई, लेकिन परिवार की जिम्मेदारी सबसे ऊपर थी। स्टार किड होने के बावजूद अभिषेक ने आसान रास्ता नहीं चुना। फिल्मों में संघर्ष के दौरान उन्होंने प्रोडक्शन बॉय तक का काम किया। सेट पर चाय बनाना, छोटे काम करना और हर मौके से सीखना—उन्होंने कुछ भी छोटा नहीं समझा। उनका मकसद सिर्फ एक था, अपने पिता को उस अंधेरे दौर से बाहर निकालना।

ये भी पढ़े

सर्दी खत्म होने से पहले जरूर ट्राई करें मूली और चावल के आटे की खस्ता पूरियां

 

धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन ने फिर से काम शुरू किया। एक-एक प्रोजेक्ट लिया और कर्ज चुकाया। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने उन्हें नई पहचान दी और वह पहले से भी ज्यादा मजबूत बनकर लौटे। आज बिग बी न सिर्फ सुपरस्टार हैं, बल्कि संघर्ष से उबरने की मिसाल भी।वहीं अभिषेक बच्चन ने भी खुद को सिर्फ अभिनेता तक सीमित नहीं रखा। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनकी गिनती सफल अभिनेता-उद्यमियों में होती है और वह विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के पति हैं।

homeslider Religion

रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च

आचार्य राजीव शुक्ला  साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है, ऐसे में आचार्य राजीव शुक्ला से जानते हैं। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं। यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में […]

Read More
homeslider National

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को राहत, एलपीजी से भरे दो जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार

नई दिल्ली। भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एलपीजी से लदे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से होरमुज़ जलसंधि को पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इस जानकारी की पुष्टि  ने की है बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मध्य-पूर्व […]

Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में हाई अलर्ट: विधानसभा मेट्रो स्टेशन और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा और उससे जुड़े मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस धमकी में विधानसभा के साथ-साथ दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह 7:28 बजे दिल्ली विधानसभा को ईमेल […]

Read More