नारी निकेतन की संवासिनियों ने लिया पिकनिक का आनंद

देहरादून। दून जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं का एक शानदार उदाहरण पेश किया। जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल के बाद राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) की संवासिनियों के लिए विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहां उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म “बॉर्डर-2” दिखाई गई।इसके बाद स्थानीय होटल में स्नेहपूर्ण वातावरण में लंच की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़े

फिलिस्तीन में बिजली संकट कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा भारत

इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास और अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से नजर आया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, नारी निकेतन की अधीक्षिका सोनल राणा सहित केंद्र का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर आयोजन को सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, आत्मसम्मान की भावना विकसित करना और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। जिलाधिकारी का मानना है कि संरक्षण गृहों में रह रही महिलाओं को यदि सम्मान, स्नेह और सामान्य सामाजिक वातावरण मिले तो उनका पुनर्वास अधिक प्रभावी और सार्थक हो सकता है। जिला प्रशासन इसी सोच के साथ आगे भी ऐसे संवेदनशील और प्रेरणादायी प्रयास करता रहेगा।

Uttarakhand

टिहरी झील में जलवा: अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स के दूसरे दिन खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

टिहरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के तत्वावधान में टिहरी झील में आयोजित 25वें अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर का दूसरा दिन भी जोश और उत्साह से भरपूर रहा। देशभर से आई पुलिस टीमों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ खेल […]

Read More
Uttarakhand

उत्तराखंड में सियासी हलचल: बीजेपी के कई बड़े चेहरे थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में जल्द ही बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। सत्ताधारी बीजेपी और निर्दलीय पृष्ठभूमि से जुड़े 5-6 प्रभावशाली नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित दल-बदल में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और वरिष्ठ नेता गौरव गोयल जैसे प्रमुख नाम शामिल बताए जा […]

Read More
homeslider Uttarakhand

CM धामी ने मंत्रियों के मध्य विभागों का किया बंटवारा

देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों […]

Read More