फिलिस्तीन में बिजली संकट कम करने के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा भारत

शाश्वत तिवारी

रामल्लाह। भारत ने फिलिस्तीन में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने, बिजली संकट कम करने और क्षमता निर्माण के तहत फोटोवोल्टिक (पीवी) सोलर पैनल, स्टडी लैंप और रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने में सहायता प्रदान की है। यह सहयोग नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा एवं मानवीय सहायता के माध्यम से फिलिस्तीनी क्षेत्र की स्थिरता व वित्तीय स्थिति सुधारने पर केंद्रित है।
फिलिस्तीन में भारत की प्रतिनिधि महिमा सिकंद ने स्वच्छ ऊर्जा और समुदाय-केंद्रित विकास को बढ़ावा देते हुए अल-बिरेह शहर के मेयर इस्लाम अल-तविल और अल-बिरेह नगर पालिका के साथ पीवी सोलर पैनल लगाने के लिए भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट (क्यूआईपी) को लागू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

फिलिस्तीन स्थित भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा यह प्रोजेक्ट नगर पालिका के लिए 50 केवी स्वच्छ ऊर्जा पैदा करेगा। स्थानीय जरूरतों को सीधे पूरा करते हुए क्यूआईपी भारत के मांग-आधारित विकास साझेदारी मॉडल को दर्शाते हैं, जो ठोस तथा लोगों पर केंद्रित परिणाम देते हैं। बयान में आगे कहा गया यह पहल फिलिस्तीन और अल-बिरेह नगर पालिका के साथ हमारी स्थायी दोस्ती पर आधारित है और वेस्ट बैंक में डिजिटल लर्निंग, सामुदायिक कल्याण और नवीकरणीय ऊर्जा का समर्थन करने वाली परियोजनाओं की श्रृंखला में नवीनतम है। भारत ने वर्षों से फिलिस्तीन को प्रत्यक्ष तौर पर और संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से विभिन्न प्रकार की विकासात्मक सहयोग सहायता प्रदान की है। भारत ने पिछले 11 वर्षों में फिलिस्तीन को दी जाने वाली डेवलपमेंटल मदद को दोगुना कर दिया है। यह मदद कुल मिलाकर लगभग 80 मिलियन डॉलर है। भारत ने यूएन सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर फिलिस्तीन के लोगों के लिए अपने निरंतर समर्थन को दोहराया है और गाजा शांति योजना सहित चल रहे शांति प्रयासों का स्वागत भी किया है।

ये भी पढ़े

UP के 24 IPS अफसरों का तबादला, DG-ADG-IG-DIG समेत 11 जिलों के SP/SSP बदले गए

हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची फिलिस्तीन की विदेश मामलों और प्रवासी मंत्री वारसेन अघबेकियान से पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अलग से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने गाजा शांति योजना और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान दोनों पक्षों ने विकास सहयोग की समीक्षा की और इसे आगे बढ़ाने की पहल पर सहमत हुए।

homeslider

27 मार्च को नेपाल में सत्तारूढ़ होगी बालेन सरकार

बालेन शाह,रवि लामिछाने और सुदन गुरूंग के फोटो वाले पोस्टर और बैनर से पटा पूरा काठमांडू शहर सार राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का जन्म अभी पिछले चुनाव में ही हुआ है। पहली मर्तबा चुनाव में उत्तरी इस पार्टी को 20 सीटें हासिल हुई थी। इस बार के चुनाव में इस पार्टी की सुनामी थी जिसमें पूर्व […]

Read More
homeslider Jharkhand

World war के 227 किलो बम को इंडियन आर्मी ने किया डिफ्यूज़

धमाका ऐसा कि थर्रा गए लोग नया लुक ब्यूरो रांची/जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में मिले 227 केजी के दो घातक बम को भारतीय सेना ने कल सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। ये दोनों घातक अमेरिकन बम द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था जो बहरागोड़ा […]

Read More
Business homeslider Jharkhand

झारखंड: गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव

रांची। नए नियम के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को अब 35 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले सरकार ने LPG सिलेंडर की किल्लतों के बीच 21 दिन की टाइमटाइन को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया था। वहीं एक बार फिर दूसरे गैस सिलेंडर की बुकिंग करने का टाइम 35 दिन कर दिया है। नई […]

Read More