मेघालय में अवैध कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

gvq69tl8 meghalaya illegal coal mine  625x300 14 December 18

शिलांग : मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले से गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के दूरस्थ इलाके में स्थित एक अवैध कोयला खदान में हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे अभी और भी मजदूर फंसे हो सकते हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यह हादसा मयन्संगट थांगस्को क्षेत्र में हुआ, जहां अवैध तरीके से कोयले का खनन किया जा रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, खदान में काम के दौरान डायनामाइट विस्फोट हुआ, जिससे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

राहत और बचाव कार्य तेज, कई टीमें मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक विशेषज्ञ, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और अग्निशमन सेवा की टीमें भेजी गईं। सभी एजेंसियां मिलकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को निकालने में जुटी हुई हैं। ईस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुष्टि की कि यह हादसा डायनामाइट विस्फोट के कारण हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक खदान से चार शव निकाले जा चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए शिलांग रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े

रील से राष्ट्र-निर्माण: युवा भविष्य को किस दिशा में ले जा रहा बजट 2026

NGT के प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध खनन

यह हादसा मेघालय में अवैध कोयला खनन की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर करता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने वर्ष 2014 में ‘रैट-होल’ कोयला खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था, क्योंकि इसे अत्यंत खतरनाक और अवैज्ञानिक माना गया था। इसके बावजूद राज्य के कई इलाकों में अवैध खनन जारी है। मेघालय हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ब्रोजेंद्र प्रसाद काटाके भी पहले इस बात पर चिंता जता चुके हैं कि सरकारी दावों के बावजूद अवैध खनन और कोयले का परिवहन नहीं रुक पाया है।हालांकि, मुख्यमंत्री कोनराड संगमा का कहना है कि प्रशासन सतर्क है और अवैध खनन के खिलाफ 1,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में इस तरह का हादसा हुआ हो। इसी थांगस्को गांव में 23 दिसंबर 2020 को भी एक विस्फोट हुआ था, जिसमें दो खनिकों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े

एक्सिस बैंक ने MSME के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने को लॉन्च किया रूफटॉप सोलर फाइनेंस

 

 

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

ताजा हादसे ने एक बार फिर अवैध खनन, मजदूरों की सुरक्षा और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्य अभी जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

National

देहरादून में अमित शाह की जनसभा को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी

Dehradun: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा और पदयात्रा में 25 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम […]

Read More
National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More
National

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर […]

Read More