एक्सिस बैंक ने MSME के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने को लॉन्च किया रूफटॉप सोलर फाइनेंस

Untitled 7 copy 5

नागपुर।  भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने रूफटॉप सोलर फाइनेंस की शुरुआत की है। यह एक विशेष वित्तीय समाधान है, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सौर ऊर्जा अपनाने और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के माध्यम से अपनी ऊर्जा लागत को अनुकूलित करने में सहायता करना है। इस योजना के तहत MSME 10 लाख रुपए से दो करोड़ रुपए तक का बिना जमानत ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी चुकौती अवधि 4 से 7 वर्षों तक लचीली रखी गई है।

यह संरचना MSME को अपने बैलेंस शीट या कार्यशील पूँजी चक्र पर दबाव डाले बिना रूफटॉप सोलर सिस्टम में निवेश करने की सुविधा देती है। MSME को स्वयं के स्वामित्व वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने में सक्षम बनाकर, यह पेशकश उन्हें परिचालन खर्च कम करने, ऊर्जा लागत पर बेहतर नियंत्रण प्राप्त करने और दीर्घकालिक वित्तीय मजबूती बनाने में मदद करती है, साथ ही भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में योगदान भी देती है।

ये भी पढ़े

राशन कार्ड खो गया? घबराएं नहीं जानिए नया डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने का आसान तरीका

यह उत्पाद एक्सिस बैंक के व्यापक शाखा नेटवर्क के माध्यम से पूरे देश में उपलब्ध होगा। गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बैंक ने प्रमुख ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक ने एक टेक्नोलॉजी पार्टनर के साथ भी सहयोग किया है। इसके माध्यम से MSME को सौर ऊर्जा अपनाने की पूरी प्रक्रिया के दौरान बेहतर पारदर्शिता मिल सके, जिसमें सिस्टम की लागत, अनुमानित बचत और क्रियान्वयन की समय-सीमा जैसी जानकारियाँ शामिल हैं।

Spread the love

2 thoughts on “एक्सिस बैंक ने MSME के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने को लॉन्च किया रूफटॉप सोलर फाइनेंस”

Comments are closed.

New Delhi
Business

कम CIBIL स्कोर पर नहीं मिलेगा लोन? जानें बैंक क्यों करते हैं स्कोर चेक

New Delhi: आज के समय में घर खरीदने, कार लेने, बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने या अचानक पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए लोग बैंक से लोन लेते हैं। लेकिन लोन के लिए आवेदन करने पर बैंक सबसे पहले आवेदक की आर्थिक स्थिति और कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करता है। इसमें […]

Spread the love
Read More
Business Economy National

अरहर 17% महंगी, चना के दाम भी बढ़े, केंद्र की बढ़ी चिंता

New Delhi: देश में दालों की बढ़ती कीमतों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। अरहर दाल की कीमतों में सालाना आधार पर 17.2 फीसदी और चना दाल के दाम में 8.66 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, उड़द और मूंग दाल भी महंगी हुई हैं। इस बीच, कई राज्य सरकारों ने […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Business

जियो IPO: ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, LIC को ₹500 करोड़ आवंटन

Mumbai: जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी की बड़ी खबर सामने आई है। उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक की मांग दर्ज की गई। यह मांग निर्धारित एंकर बुक के आकार से 30 गुना से भी ज्यादा […]

Spread the love
Read More