महिला अधिवक्ता ने फरेंदा थाना प्रभारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग

Untitled 13 copy 4

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय पर एक महिला अधिवक्ता के साथ थाने में अमर्यादित व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना बुधवार, चार फरवरी को थाने में बातचीत के दौरान हुई। अधिवक्ता ने इस मामले में मुख्यमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला अधिवक्ता किसी मामले को लेकर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय से चर्चा कर रही थीं। इसी दौरान प्रभारी अचानक नाराज हो गए और कथित तौर पर अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित किया। अधिवक्ता ने मीडिया को बताया कि प्रभारी ने उनकी बात को बीच में ही रोक दिया और गुस्से में आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने इसे एक महिला वकील के प्रति अस्वीकार्य व्यवहार बताया।

ये भी पढ़े

मुख्यमंत्री के गृह जनपद की जेल के तैनाती में हुआ खेल!

घटना के तुरंत बाद, अधिवक्ता ने फरेंदा बार एसोसिएशन को लिखित शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार, 5 फरवरी को उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा, जिसमें थाना प्रभारी के इस रवैये की निंदा की गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल जांच व उचित कार्रवाई की मांग की गई। अधिवक्ता ने इस घटना की पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग को भी भेजी है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एसपी महाराजगंज सहित अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों को भी पत्र लिखकर प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर एकजुटता व्यक्त की है।

ये भी पढ़े

12वीं के छात्र को टीचर से हुआ प्यार बना वहशियत में तब्दील, बीच रास्ते रोककर काट डाले होंठ

स्थानीय लोगों का कहना है कि फरेंदा थाने में पहले भी इस तरह की और कई शिकायतें सामने आती रही हैं। इस संबंध में एसपी महाराजगंज ने मीडिया को बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे। वकील बिरादरी में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगी। थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार राय ने कहा कि एक मामले में वह अपनी बात कह रही थीं, जिसका जवाब उनके पक्ष का नहीं लगा। इसके बाद उनके ऊपर इस तरह का अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है। जो पूरी तरह निराधार है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More