वाराणसी: एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी मुठभेड़ में ढेर

Untitled 11 copy 3
  • वाराणसी कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या में वांछित था, चौबेपुर क्षेत्र में देर रात तड़तड़ाई गोलियां
  • मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी एसटीएफ की टीम ने मंगलवार देर रात वाराणसी जिले के बरियासनपुर के पास मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बनारसी यादव को ढेर कर दिया। इस पर अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, रंगदारी समेत कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। बनारसी कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा था। गाजीपुर जिले के गौरहट करंडा का रहने वाला बनारसी यादव अपने साथियों अरविंद यादव उर्फ फौजी उर्फ कल्लू व विशाल के साथ मिलकर बीते 21 अगस्त को अरिहंत नगर कॉलोनी फेज – दो सारनाथ में महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि हत्या करने के लिए उसने पांच लाख की सुपारी ली थी।

एसटीएफ को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश बनारसी यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बरियासनपुर क्षेत्र के दयालपुर की ओर जा रहा है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह के मुताबिक इस सूचना पर इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव व अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ बरियासनपुर के पास चेकिंग शुरू कर शुरू कर दी कि तभी मोटरसाइकिल से बनारसी अपने साथी के साथ आता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम ने रुकने का इशारा किया तो बचने के लिए भागने लगा।

पीछे बैठे बनारसी यादव ने एसटीएफ टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में उसके सीने में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाते हुए भाग निकला। अपर पुलिस अधीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि वह कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम हत्याकांड के मामले में फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। एसटीएफ को मौके से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में मारा गया बनारसी यादव शातिर किस्म का दुर्दांत अपराधी था और इसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More