शादी से इंकार बना बदले की वजह: इंजीनियर आशिक ने गर्लफ्रेंड की मॉर्फ न्यूड तस्वीरें मोहल्ले में चिपकाईं

WhatsApp Image 2026 02 04 at 3.54.47 PM

•  शादी क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार 

लखनऊ। शादी के लिए हामी न मिलने पर एक सनकी आशिक ने बदले की आग में कानून और इंसानियत दोनों की सीमाएं लांघ दीं। मेट्रिमोनियल साइट के जरिए संपर्क में आई युवती से विवाह से इनकार होते ही आरोपी इंजीनियर युवक ने उसकी तस्वीरों को मॉर्फ कर न्यूड बना डाला और उन्हें मोहल्ले, रिश्तेदारों व परिचितों तक डाक के जरिए भेजना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, बदनाम करने की नीयत से आरोपी ने युवती के घर के आसपास अश्लील तस्वीरों वाले पोस्टर भी चिपकाए।

शादी कुंडली नहीं मिली तो रची खौफनाक साजिश

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान एक इंजीनियर युवक के रूप में हुई है, जिसने मेट्रिमोनियल साइट पर युवती से संपर्क किया था। बातचीत आगे बढ़ी और शादी की बात चली, लेकिन कुंडली न मिलने पर युवती के परिजनों ने रिश्ते से इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर युवक ने बदला लेने की खतरनाक योजना बना डाली।
धारावाहिक देखकर सी-खा फोटो मॉर्फ करनाआरोपी अपराध से जुड़े टीवी धारावाहिक देखकर फोटो एडिटिंग के तरीके सीखता रहा। इसके बाद उसने युवती की सामान्य तस्वीरों को अश्लील रूप में बदलकर न्यूड फोटो तैयार किए और उन्हें अलग-अलग जिलों के डाकघरों से भेजना शुरू कर दिया, ताकि कोई उस तक पहुंच न सके।

वाराणसी: एक लाख का इनामी बदमाश बनारसी मुठभेड़ में ढेर

 

सात महीने तक चली मानसिक प्रताड़ना

यह सिलसिला जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक लगातार चलता रहा। इस दौरान आरोपी ने कुल सात बार युवती के रिश्तेदारों और पड़ोसियों को अश्लील तस्वीरें भेजीं। पीड़ित परिवार लगातार डर, शर्म और मानसिक तनाव से गुजरता रहा, बावजूद इसके आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी हर बार मास्क और टोपी पहनकर निकलता था। वह एक ही रास्ते से नहीं जाता, बल्कि 2-3 बसें बदलकर अलग-अलग शहरों के डाकघरों-उज्जैन, देवास, खांतेगांव, आष्टा और धार से फोटो पोस्ट करता था।

गाजियाबाद: ऑनलाइन गेमिंग बना खतरनाक, तीन बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान

 

तकनीकी जांच से फंसा आरोपी

लगातार शिकायतों के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस और डाकघरों की जानकारी के आधार पर आखिरकार आरोपी को पकड़ लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना न सिर्फ डिजिटल अपराध की भयावहता को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि रिश्तों में अस्वीकृति को स्वीकार न कर पाने की मानसिकता किस हद तक खतरनाक रूप ले सकती है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

विकास कार्यों में देरी पर DM गौरव सिंह सोगरवाल का कड़ा एक्शन

सात ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के नगर निकायों में संचालित विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को चौक नगर पंचायत […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More