गाजियाबाद: ऑनलाइन गेमिंग बना खतरनाक, तीन बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान

Untitled 10 copy 3
  • गाजियाबाद एक साथ तीन बहनों की दशा देख इलाके में मचा हड़कंप
  • गेम खेलने के लिए घरवालों ने मना किया तो तीनों ने उठाया भयानक कदम
  • भारत सिटी सोसाइटी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते दिनों राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग खेलने से मना करने पर एक किशोर ने अपनी मां को मौत की नींद सुला दिया था। यह सनसनीखेज मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गाजियाबाद जिले के भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची व 12 वर्षीय आखी ने बुधवार को बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दीं। एक साथ तीन बहनों के कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार, सिंह सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों बहनों को मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट मिला है जिससे में माता-पिता से माफी मांगते लिखा है कि जिस गेम को छुड़वाना चाहते थे उससे हम लोग बहुत प्यार करते थे। पुलिस अफसरों के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद जिले के भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाले चेतन राम परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां निशिका, प्राची और आखी हैं। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेमिंग खेलने का शौक था और आए दिन गेमिंग खेलने में जुटी रहती थीं। बताया जा रहा है कि बेटियों पिता चेतन राम और उनकी पत्नी ने बच्चियों को गेम खेलने से मना किया तो उन्हें माता-पिता की बात नागवार गुजरी और तीनों ने हमेशा के लिए ज़िन्दगी समाप्त करने की ठान ली। बुधवार रात करीब दो बजे तीनों बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दीं। आंशका जताई जा रही है कि घरवालों ने ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए मना किया तो तीनों ने खतरनाक कदम उठा लिया और हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

One thought on “गाजियाबाद: ऑनलाइन गेमिंग बना खतरनाक, तीन बहनों ने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

AI वीडियो-पोस्टरों से गरमायी यूपी की सियासत

Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत सोशल मीडिया पर एक नई शक्ल में उतर आई है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच अब पारंपरिक भाषण-बाज़ी से आगे बढ़कर AI-निर्मित वीडियो और पोस्टरों की जंग छिड़ गई है, जिसे कई हलकों में AI वॉर कहा जा रहा है। हालिया […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और विपक्ष […]

Spread the love
Read More