बाजारखाला: युवक की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से मौत

  • इससे पहले जौनपुर जिले में भी मांझा से गला कटने से एक शिक्षक व फिजियोथेरेपी की मौत हो गई थी
  • गर्दन पर गहरा घाव, अस्पताल में हुई मौत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अदालत के रोक के बाद भी यूपी में चाइनीज मांझा बनाने व खरीद-फरोख्त का सिलसिला बदस्तूर जारी है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जौनपुर जिले में बीते दिनों फिजियोथेरेपी और शिक्षक की प्रतिबंधित मांझे से गला कटने से हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ में भी बुधवार को ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जारखाला थाना क्षेत्र में दुबग्गा निवासी 33 वर्षीय शोएब की प्रतिबंधित मांझा से गला कटने से मौत हो गई। मांझे गले की नस कटने से गहरा घाव हो गया था। घरवालों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां शोएब ने दम तोड़ दिया।
शोएब की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े

शादी से इंकार बना बदले की वजह: इंजीनियर आशिक ने गर्लफ्रेंड की मॉर्फ न्यूड तस्वीरें मोहल्ले में चिपकाईं

दुबग्गा क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय शोएब किसी काम शहर की ओर आ रहे थे कि जैसे ही बाजारखाला थाना क्षेत्र में पहुंचे कि तभी किसी पतंगबाज के प्रतिबंधित मांझे से गले की नस कट गई और वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। घायल हुए शोएब को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां अधिक खून निकलने से उसकी मौत हो गई। कौन पतंगबाज पतंग उड़ा रहा था इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

अदालत के आदेश पर भी चाइनीज मांझा बनाने और खरीद-फरोख्त नहीं लग पा रही रोक

राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में प्रतिबंधित मांझे से घायल और गला कटने से हुई मौत को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाने का फरमान जारी किया था, लेकिन इसके बावजूद पतंगबाज पतंग उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More
Crime News homeslider

ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में

इश्क का खौफनाक अंजाम! 18 बच्चों के पिता की हत्या, प्रेमिका ने रची साजिश ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने भाई संग मिलकर की हत्या बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश लखनऊ। प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों, भरोसे और अवैध संबंधों की खौफनाक सच्चाई उजागर कर […]

Read More
Crime News

मोहाना पुलिस, कस्टम और SSB की संयुक्त टीम ने सात लाख रूपए किया बरामद, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद की थाना मोहाना पुलिस और SSB ककरहवा व सीमा शुल्क इकाई ककरहवा की संयुक्त टीम द्वारा ₹7,07,500/- भारतीय रूपये बरामद कर एक आरोपी को अन्तर्गत धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है। नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें ये […]

Read More