IND vs PAK मैच रद्द हुआ तो भी भारत को मिलेंगे पूरे दो पॉइंट! जानिए ICC के नियम और कौन-सी शर्तें करना होगा पूरा

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। T20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले भारत बनाम पाकिस्तान पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से 15 फरवरी को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले के बहिष्कार के ऐलान ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है और मैदान में उतरने से इनकार करता है, तो मैच रद्द नहीं बल्कि पाकिस्तान को वॉकओवर हार दी जाएगी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या टीम इंडिया को बिना खेले पूरे 2 पॉइंट मिलेंगे? जवाब है, लेकिन इसके लिए कुछ अहम शर्तें पूरी करनी होंगी।

इन नियमों से तय होगा भारत को मिलेगा पूरा फायदा या नहीं

टीम इंडिया तय समय पर कोलंबो पहुंचे
खिलाड़ी मैदान पर मौजूद रहें
कप्तान सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए मैदान में उतरें

ICC के नियमों के मुताबिक, यदि पाकिस्तान मैच खेलने नहीं पहुंचता है, तो भारत को विजेता घोषित तभी किया जाएगा। अगर टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा मौजूद नहीं होते हैं, तो मैच रेफरी तुरंत भारत को विजेता घोषित कर देगा और पूरे 2 पॉइंट टीम इंडिया के खाते में चले जाएंगे।

ये भी पढ़े

भारत से मैच का बहिष्कार पड़ेगा भारी! ICC इवेंट की मेजबानी से ‘अपाहिज’ हो सकता है पाकिस्तान

श्रीलंका नहीं गया भारत तो बदल जाएगा पूरा खेल

हालांकि अगर भारतीय टीम पहले से यह जानते हुए भी कि पाकिस्तान मैच नहीं खेलेगा, श्रीलंका की यात्रा नहीं करती, तो नियम पूरी तरह बदल जाएंगे। ऐसी स्थिति में मैच को नो-रिजल्ट मानते हुए दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दे दिया जाएगा। इसी वजह से सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम हर हाल में कोलंबो जाएगी, वहां अभ्यास करेगी और तय प्रक्रिया के तहत मैदान पर मौजूद रहेगी।

ICC पाकिस्तान पर सख्त रुख अपना सकता है

मामले को लेकर ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर दोबारा सोचने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का मानना है कि किसी भी मुकाबले का बहिष्कार खेल भावना के खिलाफ है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सजा घोषित नहीं हुई है, लेकिन संकेत दिए गए हैं कि पाकिस्तान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े

शादी का वादा कर मुकरा प्रेमी, गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर धर लिया-पुलिस आने तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

नेट रन रेट पर भी पड़ेगी भारी मार

भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने का फैसला पाकिस्तान के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। वॉकओवर हार से न सिर्फ अंक तालिका में नुकसान होगा, बल्कि नेट रन रेट भी बुरी तरह गिर सकता है, जिससे आगे चलकर सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है या आखिरी वक्त में यू-टर्न लेकर मैदान में उतरता है।

 

homeslider Sports

शिवम दुबे ने पिता को पहनाया वर्ल्ड कप जीत का मेडल

भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत के बाद खिलाड़ियों के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर Shivam Dube का एक भावुक वीडियो काफी चर्चा में है, जिसमें वह अपनी जीत का मेडल अपने पिता को पहनाते हुए नजर आ […]

Read More
homeslider Sports

टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न पर विवाद: हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं इस जीत से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुणे में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह मामला उस समय से […]

Read More
homeslider Sports

हार्दिक पांड्या ने एमएस धोनी की बराबरी की, भारत के दूसरे सबसे सफल खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए New Zealand national cricket team को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya ने भी एक खास उपलब्धि हासिल की है। इस जीत के […]

Read More