बालों के लिए करी पत्ता है प्राकृतिक अमृत, हेयर फॉल और डैंड्रफ दोनों होंगे खत्म

Lifestyle: करी पत्ता भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह बालों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। आयुर्वेद में करी पत्ता को बालों की जड़ों को मजबूत करने और स्कैल्प को पोषण देने वाला तत्व माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों को अंदर से मजबूती देते हैं और समय से पहले होने वाले झड़ने की समस्या को कम करते हैं।

करी पत्ता में विटामिन A, B, C और E भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है। इसके अलावा करी पत्ता में मौजूद अमीनो एसिड बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और बालों के पतलेपन की समस्या को दूर करता है।

आजकल बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस की वजह से हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या आम हो गई है। ऐसे में करी पत्ता एक नेचुरल समाधान बनकर सामने आता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे न केवल डैंड्रफ कम होता है, बल्कि बालों में नेचुरल शाइन भी आती है।

करी पत्ता का सही इस्तेमाल कैसे करें?

करी पत्ता और दही का हेयर पैक
मुट्ठी भर ताजा करी पत्ते लें और उसमें 3 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह पीस लें। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। यह पैक डैंड्रफ हटाने और बालों को मुलायम बनाने में मदद करता है।

मद्रास में जन्मी लड़की से सिनेमा की मिसाल तक: कैसे वहीदा रहमान बनीं गुरु दत्त की पहली पसंद

करी पत्ता और नारियल तेल
नारियल तेल में करी पत्ता डालकर हल्की आंच पर गर्म करें। जब पत्ते काले होने लगें तो गैस बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इस तेल से स्कैल्प की मसाज करें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बाल झड़ना कम होता है।

करी पत्ता का पेस्ट
करी पत्ता पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद धो लें। इससे स्कैल्प की गंदगी साफ होती है और बाल मजबूत बनते हैं।

Crime News homeslider

गुडंबा में मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट और पथराव से मचा हड़कंप

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच जारी उत्तर प्रदेश। लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मस्जिद कमेटी को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और पथराव में तब्दील हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच […]

Read More
homeslider Uttarakhand

धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं : राजनाथ सिंह

हल्द्वानी। धामी सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं”।  अब 2027 के चुनाव में छक्के मारते हुए तीसरी बार सीएम बनेंगे। शनिवार को स्थानीय एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा में केंद्रीय रक्षा […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh Weather

बेमौसम बारिश का कहरः आकाशीय बिजली से 11 जान को मौत का झटका

बदल गया मौसम का रुख, गर्मी की विदाई में अभी लगेगा वक्त, लखनऊ, दिल्ली समेत देश में कई जगह झमाझम विज्ञानियों के अनुसार अभी और करवट ले सकता है मौसम किसानों की बढ़ी चिंता, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी       अंशिका यादव लखनऊ। कहीं खुले आसमान में जाने का मन बना रहे […]

Read More