33 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, 22,195 पदों पर भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती अभियान के तहत 22 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक क्षेत्रीय रेलवे वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 तय की गई है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने आई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी 33 साल तक की उम्र के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 2 फरवरी 2026

  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 4 मार्च 2026

  • करेक्शन विंडो ओपन: 5 मार्च 2026

  • करेक्शन विंडो क्लोज: 14 मार्च 2026

जो उम्मीदवार आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलती कर देते हैं, उनके लिए रेलवे की ओर से करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी जा रही है।

4 फरवरी तक जारी हो सकती है आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

 कैसे करें आवेदन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

  • सबसे पहले उम्मीदवार संबंधित रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • होमपेज पर ग्रुप डी भर्ती लिंक पर क्लिक करें

  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें

  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें

  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें

  • फॉर्म सबमिट कर पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें

  • भविष्य के लिए प्रिंट आउट रखें

आवेदन शुल्क

  • SC / ST / PwBD / महिला / ट्रांसजेंडर / Ex-Servicemen / EBC: ₹250

  • अन्य सभी वर्ग: ₹500

रेलवे ग्रुप डी भर्ती युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है, जिसमें बिना देरी किए आवेदन करना जरूरी है।

Entertainment homeslider

आयुर्वेद में रामबाण की तरह काम करता है कचनार, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में कई बीमारियों का स्थाई इलाज है। बस एक बार आयुर्वेद के बैद्य या डॉक्टर आपकी बीमारीक की जड़ को पकड़ लें। आयुर्वेद में एक औषधि ऐसी है जो तमाम रोगों के लिए रामबाण साबित होती है। ये है कचनार का पेड़। कचनार का पेड़ भी है, जो अधिकतर कंडी क्षेत्र में ही पाया […]

Read More
homeslider International

दक्षिण कोरिया में भीषण हादसा: कार पार्ट्स फैक्ट्री में आग, 10 कर्मचारियों की मौत; 59 घायल

डेजॉन। दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन में स्थित एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में शनिवार को लगी भीषण आग ने बड़ा रूप ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में 25 की हालत गंभीर बताई जा रही है। नया […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका का यू-टर्न: ईरानी तेल बिक्री पर मिली बड़ी राहत, क्या थमेगी जंग?

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने अचानक रुख बदलते हुए ईरान के तेल निर्यात पर अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। इस कदम ने वैश्विक ऊर्जा बाजार और भू-राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। 19 अप्रैल तक मिली […]

Read More