बिहार विधानसभा के बजट सत्र में व्हीलचेयर पर पहुंचे तेजस्वी यादव, पैर में चोट बनी वजह

tejashwi yadav 1 1770017841 1

पटना:  बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन उस वक्त सभी की निगाहें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिक गईं, जब वे व्हीलचेयर पर सत्र में पहुंचे। आमतौर पर सक्रिय और आक्रामक राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले तेजस्वी को इस हालत में देखकर सदन से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा तेज हो गई। हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर उन्हें व्हीलचेयर की जरूरत क्यों पड़ी। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से रविवार को स्पष्ट किया गया कि तेजस्वी यादव के बाएं पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया है, जिसकी वजह से चलने-फिरने में उन्हें परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल उन्होंने ज्यादा मूवमेंट से बचने का फैसला किया है, इसी कारण वे व्हीलचेयर के सहारे विधानसभा पहुंचे।

ये भी पढ़े

सुशांत गोल्फ सिटी: भाजपा विधायक के भतीजे ने की खुदकुशी

 

तेजस्वी यादव ने खुद भी मीडिया से बातचीत में अपनी स्थिति को लेकर संक्षिप्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “नाखून निकल गया है, कभी-कभी ऐसी छोटी-मोटी चीजें हो जाती हैं।” हालांकि चोट के बावजूद बजट सत्र में उनकी मौजूदगी यह दिखाती है कि वे विपक्ष की भूमिका को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़े

प्रयागराज: सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक की सिर कूंच कर निर्मम हत्या

 

तेजस्वी यादव पहले ही संकेत दे चुके हैं कि कानून-व्यवस्था, अपराध और शिक्षा से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। व्हीलचेयर पर होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास और राजनीतिक सक्रियता कम होती नजर नहीं आई। सदन में मौजूद अन्य विधायकों और नेताओं ने भी तेजस्वी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चोट चाहे छोटी हो, लेकिन विपक्ष के नेता का इस तरह सत्र में पहुंचना एक मजबूत संदेश देता है कि वह सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।

Spread the love

Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More
Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More