भाजपा के साथ रहना स्थायी फैसला, विलय पर शरद पवार गुट को स्पष्ट संदेश: सुनील तटकरे

sunil tatkare 2809 2024091310714

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। एनसीपी के लोकसभा सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने साफ संकेत दिया है कि उनकी पार्टी का भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ रहना कोई अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि एक स्थायी और विचारपूर्ण फैसला है। रविवार को पार्टी के एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए तटकरे ने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि एनडीए के साथ रहना उनकी पार्टी का अंतिम निर्णय है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दूसरे गुटों को यह तय करना होगा कि वे इस रुख से सहमत हैं या नहीं। राजनीतिक गलियारों में इस बयान को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के लिए सीधे संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े

दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा हेतु BRC घुघली पर शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विलय की चर्चा पर उठाए सवाल

सुनील तटकरे ने यह सवाल भी उठाया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार से पहले ही पार्टी विलय की चर्चाएं क्यों शुरू हो गईं। उन्होंने कहा कि एनसीपी विधायक दल अजित पवार की मेहनत और नेतृत्व का परिणाम है और उसी सामूहिक निर्णय के तहत पार्टी ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया था।

तटकरे ने दावा किया कि यह निर्णय धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा से समझौता किए बिना लिया गया था और इसे महाराष्ट्र की 12 करोड़ जनता का समर्थन प्राप्त है।

बीजेपी नेतृत्व की सराहना

एनडीए के भीतर भाजपा के व्यवहार की सराहना करते हुए तटकरे ने कहा कि भाजपा ने कभी भी एनसीपी के आंतरिक या मंत्रिमंडलीय फैसलों में हस्तक्षेप नहीं किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में आपसी सम्मान और सहयोग की भावना देखने को मिलती है।

विलय पर दो टूक

तटकरे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी पार्टी विलय की बात नहीं की। उन्होंने खुद को शरद पवार का पुराना और विश्वसनीय सहयोगी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा रखी है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में एनडीए के साथ रहना ही पार्टी के हित में है।

ये भी पढ़े

तिलक वर्मा की वापसी, आयुष बदोनी को कमान; USA के खिलाफ इंडिया ए की टीम घोषित

Spread the love

Chhatrapati Sambhajinagar
Crime News Maharastra

फोन की मांग को लेकर विवाद, पहाड़ी से गिरने के बाद परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद एक युवक पहाड़ी पर चला गया। उसे वापस लाने और समझाने की कोशिश के दौरान युवक के माता-पिता भी वहां पहुंच गए। घटनाक्रम इतना दुखद रहा कि परिवार के […]

Spread the love
Read More
The iPhone Obsession
Crime News homeslider Maharastra

iPhone की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

The iPhone Obsession: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कथित तौर पर महंगा iPhone खरीदने की जिद को लेकर 19 वर्षीय युवक का अपने पिता से विवाद हुआ। इसके बाद युवक पहाड़ी पर पहुंच गया। उसे समझाने और बचाने के लिए पहुंचे माता-पिता भी हादसे […]

Spread the love
Read More
Pune
Maharastra

तुकाराम मुंढे को हाईकोर्ट से झटका, FDA की कार्रवाई पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

Pune: अपने सख्त प्रशासनिक रवैये को लेकर चर्चा में रहने वाले IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे से जुड़े एक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पुणे की एक मिठाई दुकान का लाइसेंस लंबे समय तक निलंबित रखने के मामले में FDA को […]

Spread the love
Read More