- ग्वालियर में भ्रूण हत्या का सनसनीखेज आरोप
नया लुक डेस्क
मध्य प्रदेश। ग्वालियर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की बुनियाद पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी शादी से पहले ही गर्भवती थी, लेकिन यह सच्चाई जानबूझकर उससे छिपाई गई। शादी के महज 28 दिन बाद जब यह राज खुला तो पति के होश उड़ गए।
ये भी पढ़े
पीड़ित पति विशाल माहौर के अनुसार, विवाह के वक्त उसकी पत्नी पहले से करीब दो महीने की गर्भवती थी। इस बात का खुलासा होने पर पत्नी मायके चली गई, जहां माता-पिता और अन्य परिजनों की सहमति से एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया गया। पति ने इसे सीधा-सीधा भ्रूण हत्या का मामला बताते हुए सभी जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़े
लिव-इन के बाद धोखा! दो मासूम बेटियों संग बॉयफ्रेंड के घर धरने पर बैठी युवती
मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां अब न्यायिक मजिस्ट्रेट को सभी दस्तावेजों और बयान के आधार पर पूरे प्रकरण पर नए सिरे से विचार करने के निर्देश दिए गए हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद एक बार फिर से मामले की जांच तेज होने की उम्मीद है। यह घटना न केवल कानून बल्कि सामाजिक विश्वास से जुड़ा गंभीर सवाल खड़ा करती है कि आखिर शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इस तरह की सच्चाई क्यों छिपाई जाती है। अब सभी की निगाहें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं, जो इस सनसनीखेज मामले की दिशा तय करेगा।
