Breaking News : सुनेत्रा पवार ने भरी आंखों से ली शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं

नया लुक डेस्क

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब एनसीपी विधायक दल की नेता सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। लोक भवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। सुनेत्रा पवार की आंखें नम थीं और एनसीपी कार्यकर्ता “अजित दादा अमर रहें” के नारों के साथ दिवंगत नेता अजित पवार को याद करते नजर आए। यह पल राजनीति के साथ-साथ भावनाओं से भी भरा रहा।

ये भी पढ़े

अजित पवार के बाद सुनेत्रा पवार के हाथों में कमान, महाराष्ट्र को मिली पहली महिला डिप्टी सीएम

पहले पति अजित पवार को दी श्रद्धांजलि

शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने सरकारी आवास देवगिरी बंगले में दिवंगत पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावुक होकर उन्हें याद किया और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

2024 तक राजनीति से दूर रहीं सुनेत्रा पवार

साल 2024 के लोकसभा चुनावों तक सुनेत्रा पवार राजनीति में लो प्रोफाइल रही थीं। लेकिन उसी चुनाव में उन्होंने बारामती से एनसीपी उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाई। हालांकि प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में उन्हें अपनी ननद और एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया, जहां से उनकी राजनीतिक भूमिका और मजबूत होती चली गई।

ये भी पढ़े

सोना-चांदी में महा गिरावट से बाजार में हलचल, निवेशकों में मचा हड़कंप

सामाजिक सेवा से राजनीति तक का सफर

पूर्व महाराष्ट्र मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल की बेटी सुनेत्रा पवार का जुड़ाव लंबे समय से सामाजिक कार्यों और कोऑपरेटिव सेक्टर से रहा है। इस क्षेत्र में पवार परिवार की गहरी पकड़ मानी जाती है। अब उपमुख्यमंत्री पद संभालकर उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है।

Entertainment homeslider

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More
homeslider International

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के 19वें दिन भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। तीनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। होर्मुज के पास अमेरिकी एयरस्ट्राइक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US […]

Read More