शोक से पहले शपथ: सत्ता की यह कैसी हड़बड़ी?

Untitled 1 copy 44
शाश्वत तिवारी
शाश्वत तिवारी

महाराष्ट्र की राजनीति ने एक बार फिर दिखाया है कि यहाँ सत्ता को विराम नहीं चाहिए, चाहे शोक अधूरा ही क्यों न रह जाए। राजनीति में संवैधानिक प्रक्रियाएँ ज़रूरी होती हैं, इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन क्या लोकतंत्र सिर्फ प्रक्रियाओं से चलता है, या फिर संवेदनाओं से भी? अजीत पवार की मृत्यु के मात्र तीसरे दिन उनकी पत्नी का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि यह समाज और सत्ता, दोनों के लिए एक असहज प्रश्न खड़ा करता है। यह सवाल व्यक्ति विशेष पर नहीं, उस राजनीतिक संस्कृति पर है जहाँ शोक से पहले शपथ और संवेदना से पहले सत्ता की प्राथमिकता तय हो जाती है। आम नागरिक के लिए मृत्यु के बाद तेरह दिन का शोक केवल परंपरा नहीं, बल्कि मानवीय ठहराव का समय होता है। तो फिर सत्ता के गलियारों में यह ठहराव क्यों नहीं दिखता?

ये भी पढ़े

Breaking News : सुनेत्रा पवार ने भरी आंखों से ली शपथ, महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM बनीं

क्या कुर्सी खाली रहने का डर इतना बड़ा है कि संवेदनाएँ इंतज़ार नहीं कर सकतीं? यह तर्क दिया जा सकता है कि राज्य की स्थिरता के लिए तुरंत निर्णय आवश्यक थे, पर स्थिरता सिर्फ पद भरने से नहीं आती, वह भरोसे, मर्यादा और नैतिकता से भी आती है। आज सवाल यह है कि क्या, शपथ का यह उचित समय हैं? अजीत पवार की आकस्मिक मृत्यु के तीसरे दिन शपथ लेना संवैधानिक रूप से वैध हो सकता है, पर यह निर्णय लोकतांत्रिक विवेक और सार्वजनिक मर्यादा के प्रश्नों से मुक्त नहीं है।
यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम ऐसे लोकतंत्र की ओर बढ़ रहे हैं, जहाँ सत्ता को ठहराव की आवश्यकता नहीं, और संवेदना को विलासिता समझा जाने लगा है? लोकतंत्र केवल नियमों से नहीं चलता। वह विश्वास, संवेदना और समय की समझ से चलता है। और जब शोक से पहले शपथ होने लगे, तो सवाल केवल राजनीति का नहीं रहता, वह समाज की दिशा का सवाल बन जाता है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More
homeslider National

IVF से जन्मीं जुड़वां बेटियों का DNA नहीं मिला, गुरुग्राम कपल को लगा झटका

IVF DNA Mismatch Case : हर माता-पिता अपने बच्चों में अपनी झलक देखने की उम्मीद रखते हैं। लेकिन गुरुग्राम के एक दंपति के साथ जो हुआ, उसने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया। IVF प्रक्रिया के जरिए जन्मीं उनकी जुड़वां बेटियों का DNA टेस्ट जब उनके साथ मैच नहीं हुआ, तो पूरा परिवार हैरान […]

Spread the love
Read More