हर स्कूल में फ्री सैनिटरी पैड और अलग टॉयलेट अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के स्कूलों में छात्राओं के स्वास्थ्य और गरिमा को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि मासिक धर्म से जुड़ा स्वास्थ्य अधिकार, संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। इसी के तहत कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे हर स्कूल में छात्राओं को मुफ्त बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इसके साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए भी अनुकूल टॉयलेट सुविधा सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। अदालत ने साफ चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का पालन नहीं करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है।

यह फैसला जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने सुनाया। बेंच ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय तथा सैनिटरी पैड की उपलब्धता न केवल स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है, बल्कि यह बच्चों की गरिमा, शिक्षा और समान अवसरों से भी जुड़ा हुआ है। कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि अगर राज्य सरकारें इन निर्देशों को लागू करने में असफल रहती हैं, तो इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा।

चचेरे भाई ने धारदार हथियार से बहन की निर्मम हत्या

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका वास्तविक और प्रभावी क्रियान्वयन जमीन पर दिखना चाहिए। स्कूलों में नियमित निरीक्षण और निगरानी तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि छात्राओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह मामला जया ठाकुर द्वारा दायर एक जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिका में मांग की गई थी कि केंद्र सरकार की “स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति” को देशभर में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिसंबर 2024 को इस मामले में फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर अब अंतिम आदेश सामने आया है।

इस फैसले को शिक्षा और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे लाखों छात्राओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

homeslider Uttar Pradesh

बलिया के लाल का बड़ा धमाल- NDA में हासिल की ALL INDIA RANK-1, खबर सुनकर रो पड़े पिता

उत्तर प्रदेश के बलिया  जिले के एक छोटे से गांव जकरिया के रहने वाले पार्थ कुमार तिवारी ने NDA 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक एक  हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस कामयाबी ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को भी गर्व महसूस […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

आत्मसम्मान से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा थारू समाजः योगी

लखीमपुर खीरी पहुंचकर उन्हें कई सौगातें दी मुख्यमंत्री ने  नया लुक संवाददाता लखनऊ। आज का यह कार्यक्रम केवल अधिकार प्राप्त करने का आयोजन मात्र नहीं है। यह अधिकार से आत्मनिर्भरता व आत्मनिर्भरता से आत्मसम्मान की ऐतिहासिक यात्रा का वृतांत भी है। यदि आपको अधिकार मिल रहा है तो अधिकार के साथ-साथ आत्मसम्मान भी मिल रहा […]

Read More
homeslider International

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता आज इस्लामाबाद में, JD वेंस समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे, पाकिस्तान में हाई अलर्ट

इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए आज पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में उच्च स्तरीय शांति वार्ता शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक बातचीत से पहले दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं, जबकि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए […]

Read More