IND vs PAK मैच से पहले ICC का बड़ा ऐलान, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच ऑफीशियल्स के नाम घोषित

ind vs pak 4 1769773553

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर क्रिकेट फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक अहम घोषणा कर दी है। आईसीसी ने ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए मैच ऑफीशियल्स के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के अंपायर्स और रेफरी भी शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पहले से ही सुरक्षा और निष्पक्षता को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आईसीसी ने साफ कर दिया है कि इस मुकाबले में फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी श्रीलंका के अनुभवी अंपायर कुमार धर्मसेना और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ संभालेंगे। दोनों अंपायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी निष्पक्षता और अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

आईसीसी ने ग्रुप स्टेज के लिए कुल 24 मैच ऑफीशियल्स की घोषणा की है। इसमें 6 मैच रेफरी और 20 फील्ड अंपायर शामिल हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में भारत के तीन अनुभवी अंपायरों को भी जगह दी गई है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।

तिरुवनंतपुरम में मौसम बन सकता है टीम इंडिया की राह का रोड़ा, पांचवें T20 से पहले इंद्रदेवता पर टिकी निगाहें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 की चार ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज के दौरान हर दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में मैच ऑफीशियल्स की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है, ताकि टूर्नामेंट सुचारु और विवाद-मुक्त तरीके से संपन्न हो सके।

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि सुपर-8 और नॉकआउट मुकाबलों के लिए मैच ऑफीशियल्स के नामों की घोषणा टूर्नामेंट के बीच में की जाएगी। भारत और यूएसए के बीच 7 फरवरी को मुंबई में होने वाले ग्रुप-ए मुकाबले में फील्ड अंपायर की भूमिका पॉल रीफेल और रॉड टकर निभाएंगे।

Spread the love

New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों को CM योगी ने दी बड़ी राहत

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम घोषणा की है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वृद्धावस्था, निराश्रित महिला और दिव्यांगजन पेंशन की राशि बढ़ाने के साथ इसके दायरे का भी विस्तार करेगी। इससे इन योजनाओं से जुड़े मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में हिट एंड रन: लड़की को सामने देख युवक ने बढ़ाई कार, बोनट पर घसीटा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कथित तौर पर कार के बोनट पर कुछ दूरी तक घसीटे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती कार सवार युवक को रोकने के लिए उसके […]

Spread the love
Read More