किसी के निधन पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण”: ममता बनर्जी के बयान पर फडणवीस का पलटवार

1488812 capture

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के बाद देशभर में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर जहां एक ओर राजनीति क दलों ने संवेदनाएं व्यक्त कीं, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने सियासी विवाद खड़ा कर दिया है। उनके बयान को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी की टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि किसी के निधन पर इस तरह की राजनीति करना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने साफ कहा कि यह समय राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े होने का है। फडणवीस ने कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार स्वयं स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक दुर्घटना थी, इसके बावजूद इस पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

फडणवीस ने आगे कहा कि किसी लोकप्रिय और सम्मानित जननेता की मृत्यु को राजनीतिक रंग देना न केवल अनुचित है, बल्कि यह समाज की संवेदनाओं को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने ममता बनर्जी के बयान को “ओछी राजनीति” करार देते हुए कहा कि इस स्तर की बयानबाजी से बचा जाना चाहिए।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में साजिश के संकेत देना पूरी तरह गलत है। शिंदे ने कहा कि शरद पवार ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि यह एक हादसा था और इसमें किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार के अंतिम दर्शन में उमड़े जनसैलाब से साफ है कि वे महाराष्ट्र के कितने प्रिय नेता थे।

उधर, ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा था कि इस हादसे से यह सवाल खड़ा होता है कि क्या देश में नेता भी सुरक्षित हैं। उन्होंने घटना की जांच की बात कही, जिसे लेकर विवाद गहरा गया। भाजपा नेताओं का मानना है कि जांच की मांग करना अलग बात है, लेकिन इसे राजनीतिक संदर्भ में पेश करना अनुचित है।

इस पूरे मामले पर शरद पवार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी और इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि इस समय परिवार और राज्य के साथ खड़ा होना सबसे जरूरी है।

National

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नौतनवां में गूंजा एकता का संदेश

पुलिसकर्मियों ने निकाली एकता दौड़ दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: नौतनवां महराजगंज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को नौतनवां कस्बे में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से एकता दौड़ मार्च निकाला गया। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के […]

Read More
National

नौतनवां में मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa: आज 31 अक्टूबर 2026 को भारत के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी कड़ी में आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने अपने आवास पर […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More