बिजनौर: आर्थिक तंगी से जूझ युवक ने जहरीला पदार्थ, मौत

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बिजनौर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बांदा जिले के उसरहनी गांव के रहने वाले महेंद्र यादव (29) के रूप में हुई है। वह बिजनौर थाना क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में अपनी पत्नी उमाकांती और तीन साल के बच्चे के साथ किराए पर रहते थे और मजदूरी करते थे।

मंगलवार शाम करीब पाँच बजे महेंद्र मजदूरी कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद वह अपने बेटे के लिए दूध और बिस्कुट लेने गए। वहां से लौटने के बाद रात को अचानक उन्हें उल्टियां होने लगीं। उनकी पत्नी उमाकांती ने पड़ोसी नरेंद्र को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद महेंद्र को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने महेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Crime News Delhi homeslider Uttar Pradesh

पुश्तैनी जमीन गई, बिक गया तीन मंजिला मकान और अब बेटा भी नहीं रहेगा

बीटेक छात्र हरीश राणा को दी जा रही इच्छा मृत्यु “सबको माफ़ करते हुए और सबसे माफ़ी माँगते हुए.. जाओ” नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली/गाजियाबाद। हरीश राणा के पिता और मां के लिए भी यह बेहद कठिन क्षण हैं। इतने सालों के संघर्ष और बेटे के इलाज के लिए सबकुछ गंवा चुके मां-बाप ने सीने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सख्ती: प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जाएंगे जेल: ADG कानून-व्यवस्था

दुस्साहस पड़ेगा महंगा, मुकदमा दर्ज होगी कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रतिबंधित मांझा बेचना और पतंग उड़ाना अब महंगा पड़ सकता है। दोषी पाए जाने पर न सिर्फ दुकान सीज होगी बल्कि प्रतिबंधित मांझा बेचा तो जेल भी जाना पड़ सकता है। ADG  कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने इसकी रोकथाम के लिए सभी जिलों के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा में फायरिंग, अलीगढ़ में भारी तनाव, तीन लोग घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश गुरुवार देर शाम हिंसक झड़प में बदल गई। शहर के सराय हकीम क्षेत्र में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब […]

Read More