भाग गए प्रेमी प्रेमिका और सिर फुटौवल कर लिए परिजन, बवाल ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर मंगलवार को बड़ा बवाल हो गया। प्रेमी-प्रेमिका के घर से फरार होने के बाद दोनों पक्षों के परिजन आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मामला हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया। इसकी भनक लगते ही लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंच गए और आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट शुरू हो गई।

ये भी पढ़े

सुहागरात से पहले ही गूंज उठीं किलकारियां: शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां, रामपुर की घटना ने सबको किया हैरान

घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। झड़प का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गंभीर चोट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

homeslider National

BREAKING NEWS : अजीत डोभाल की आगवानी से पहले कनाडा ने “सिख फॉर जस्टिस” को किया बैन, किया आतंकी संगठन घोषित,

NSA अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के तीन दिनों के भीतर बड़ा कदम- भारतीय हितों के खिलाफ गतिविधियों पर फैली रोक ओटावा/नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल की कनाडा यात्रा के महज तीन दिनों के भीतर ही कनाडाई सरकार ने एक बड़ा सुरक्षा निर्णय लिया है। उसने खालिस्तान समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More