सूर्यकुमार यादव की जोरदार वापसी, रैंकिंग में पाँच पायदान की छलांग

Untitled 1 copy 37

लखनऊ। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार फॉर्म का पूरा फायदा उठाया है। आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में सूर्या सीधे 12वें स्थान से छलांग लगाकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 717 हो चुकी है, जो उनके हालिया प्रदर्शन की गवाही देती है। न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही T20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगलता नजर आया। दूसरे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 82 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि तीसरे T20 में 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन पारियों ने न सिर्फ भारत को जीत दिलाई, बल्कि सूर्या की रैंकिंग में भी जबरदस्त सुधार कराया। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही लय बरकरार रही, तो सूर्यकुमार जल्द ही टॉप-5 बल्लेबाजों में भी जगह बना सकते हैं।

ये भी पढ़े

T20 सीरीज में संजू सैमसन फिर असफल, तीन मैचों में तीसरी बार फ्लॉप

टॉप पर रहकर भी अभिषेक शर्मा को झटका

T20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में भले ही अभिषेक शर्मा नंबर-1 बने हुए हैं, लेकिन उनके लिए यह अपडेट पूरी तरह खुशखबरी नहीं है। ताज़ा रैंकिंग में उनकी रेटिंग घटकर 929 रह गई है, जो उनके करियर बेस्ट 931 से कम है। यानि पहला स्थान बरकरार रहने के बावजूद अंक गिरने से उन्हें तकनीकी रूप से नुकसान हुआ है। आने वाले मुकाबलों में खराब प्रदर्शन उन्हें नंबर-1 की कुर्सी से भी उतार सकता है।

T20 बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-5 खिलाड़ी

  1. अभिषेक शर्मा (भारत) – 929 रेटिंग
  2. फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) – 849 रेटिंग
  3. तिलक वर्मा (भारत) – 781 रेटिंग
  4. जोस बटलर (इंग्लैंड) – 770 रेटिंग
  5. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 763 रेटिंग

टॉप-5 में दो भारतीय बल्लेबाजों का होना भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप को दर्शाता है।

गेंदबाजी में भी भारत का जलवा

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, गेंदबाजी रैंकिंग में भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती T20 बॉलिंग रैंकिंग में 787 रेटिंग के साथ नंबर-1 बने हुए हैं। हालांकि टॉप-10 में कोई और भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है, लेकिन वरुण का शीर्ष पर रहना भारत के लिए बड़ा प्लस पॉइंट माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

कैसे बने अभिषेक शर्मा T20 के नंबर-1 बल्लेबाज, क्या कहते हैं आंकड़े

ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या की छलांग

T20 ऑलराउंडर रैंकिंग में भी भारतीय स्टार हार्दिक पांड्या ने एक स्थान की बढ़त बनाई है। हार्दिक अब 248 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा 289 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वर्ल्ड कप से पहले भारत के लिए सकारात्मक संकेत

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इस तरह का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद उत्साहजनक है। सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में लौटना, अभिषेक शर्मा का टॉप पर बने रहना, वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी और हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड भूमिका—ये सभी भारत को खिताब का मजबूत दावेदार बनाते हैं। अगर यही लय बनी रही, तो T20 वर्ल्ड कप में भारत विरोधी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

Spread the love

Sports

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

IND vs WI ODI भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले का भारतीय क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि लंबे समय बाद रोहित शर्माऔर विराट कोहली एक […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Sports

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, कबड्डी में ईरान को हरा जीता गोल्ड

New Delhi: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। रोमांच से भरपूर फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी […]

Spread the love
Read More
Tokai
Sports

भारत का कबड्डी में धमाका, थाईलैंड को 66-28 से हराया

Tokai: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। शुक्रवार को तोकाई सिटीजन जिमनैजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को एकतरफा अंदाज में 66-28 से मात दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में […]

Spread the love
Read More