प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन, बारामती में हुआ भीषण हादसा

Untitled 3 copy 34

बारामती । महाराष्ट्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार का चार्टर्ड विमान 28 जनवरी 2026 की सुबह बारामती में आपातकालीन प्लेन लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनके साथ सवार सभी लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में किसी के भी जीवित न बचने की पुष्टि की है। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब निजी चार्टर्ड विमान Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) मुंबई से बारामती पहुंच रहा था। अजित पवार वहां जिला परिषद चुनावों के प्रचार के सिलसिले में चार सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने वाले थे। लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसलकर बाहर निकल गया और कुछ ही पलों में उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी धुआं उठता नजर आया और चारों ओर मलबा बिखर गया। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़े

भाग गए प्रेमी प्रेमिका और सिर फुटौवल कर लिए परिजन, बवाल ऐसा कि जानकर रह जाएंगे दंग

बारामती एयरपोर्ट मैनेजर शिवाजी तावड़े के अनुसार,

“विमान लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, लेकिन रनवे के किनारे से फिसल गया और जोरदार विस्फोट के साथ जल गया।

 विमान में कौन थे सवार?

DGCA की रिपोर्ट के मुताबिक विमान में

  • अजित पवार
  • उनके सुरक्षा अधिकारी
  • एक सहायक

पायलट और सह-पायलट सवार थे। कुछ रिपोर्टों में कुल छह लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं। शुरुआती तौर पर लैंडिंग के वक्त तकनीकी खराबी (Technical Snag) को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़े

BREAKING NEWS : विमान हादसे में डिप्टी CM अजित पवार समेत पाँच की मौत

 हादसे से कुछ मिनट पहले किया था ट्वीट

इस त्रासदी को और भी भावुक बना देने वाली बात यह रही कि हादसे से महज आधे घंटे पहले अजित पवार ने सोशल मीडिया पर लाला लाजपत राय की जयंती पर श्रद्धांजलि पोस्ट साझा की थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी।

बारामती एयरपोर्ट बंद

हादसे के बाद बारामती एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

 परिवार और राजनीतिक जगत में शोक

हादसे की खबर मिलते ही उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार, बेटे पार्थ पवार और नेता सुप्रिया सुले दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भावुक होते हुए कहा

“यह बेहद दर्दनाक और दिल तोड़ने वाली घटना है। मतभेदों के बावजूद हमने साथ काम किया। वे बहुत समर्पित नेता थे। पूरे पवार परिवार और बारामती की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।”

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Today’s Horoscope मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे […]

Read More
Ara:
homeslider Uttar Pradesh

छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा आसान, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Ara: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत की घोषणा की है। त्योहारों के समय ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दिल्ली और आनंद विहार से बिहार, बंगाल तथा पूर्वोत्तर के विभिन्न शहरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेनों का […]

Read More
Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

गंगा का जलस्तर थमा, लेकिन वाराणसी में बाढ़ की मुश्किलें बरकरार

Varanasi: गंगा के बढ़े जलस्तर से परेशान वाराणसी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को फिलहाल थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन मुश्किलें पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गंगा का जलस्तर 69.33 मीटर पर स्थिर दर्ज किया गया। जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी थमने […]

Read More