UGC बिल के विरोध में यूथ कांग्रेस का हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन, सभी कार्यकर्ता हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजे गए

Untitled 28 copy 3

लखनऊ। UGC बिल और शंकराचार्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं के हाथों में बैनर और पोस्टर थे। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि सरकार शंकराचार्य का विरोध कर रही है और उनका अपमान कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि UGC में छात्रों को समानता का अधिकार मिलना चाहिए, लेकिन सरकार समानता की अवधारणा को समाप्त करना चाहती है।

ये भी पढ़े

उत्तराखंड में UCC का एक साल: 4.7 लाख शादियां रजिस्टर्ड, लिव-इन रिश्ते के 68 रजिस्ट्रेशन

यूथ कांग्रेस नेताओं का कहना था कि एक समान वर्ग के लोगों को अपराधी की तरह पेश किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि युवा इस सोच को स्वीकार नहीं करेगा।
प्रदर्शन के दौरान हजरतगंज चौराहे पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, जबकि यूथ कांग्रेस ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े

अलंकार अग्निहोत्री मामले में एक नया मोड़ आया सामने, “साला पंडित पागल हो गया है” विवाद ने पकड़ा तूल

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More