अलंकार अग्निहोत्री मामले में एक नया मोड़ आया सामने, “साला पंडित पागल हो गया है” विवाद ने पकड़ा तूल

Untitled 27 copy 5

बरेली। “साला पंडित पागल हो गया है”—यह आपत्तिजनक टिप्पणी किसने की, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। यह मांग उठाते हुए UGC/अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण में इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सैकड़ों समर्थकों के साथ बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। धरनास्थल पर मौजूद अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी को फोन पर यह शब्द कहे गए, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कॉल किस अधिकारी या व्यक्ति की ओर से की गई। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी न केवल पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि पूरे मामले की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करती है।

ये भी पढ़े

दुनिया भर में धूमधाम से मनाया गया भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने फोन कॉल का विवरण सार्वजनिक करने, कॉल करने वाले की पहचान उजागर करने और उचित कार्रवाई की मांग की। समर्थकों का कहना है कि जब तक DM यह स्पष्ट नहीं करेंगे कि उक्त शब्द किसने कहे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। DM कार्यालय में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि UGC/अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर पहले ही प्रशासनिक हलकों में तनाव बना हुआ है। अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद यह धरना मामले को और तूल देता दिख रहा है।

Spread the love

Delhi homeslider

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका इन रास्तों पर संभलकर निकलें NCR : नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालुओं की आवाजाही को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

मौसम अलर्ट: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Heavy rain alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

तुर्की में शांति की नई पहल: PKK लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल पर संसद की मुहर

तुर्की में कुर्द शांति पहल को बड़ा झटका नहीं, अहम कदम: संसद ने सशर्त माफी वाले विधेयक को दी मंजूरी Parliament: Conditional amnesty for the PKK :  तुर्की की संसद ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) से जुड़े लड़ाकों को सशर्त राहत देने वाले एक अहम विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार इस कानून को […]

Spread the love
Read More