अमेरिका–ईरान तनाव तेज़, USS अब्राहम लिंकन समेत तीन युद्धपोत मिडिल ईस्ट पहुंचे

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता हुआ नज़र आ रहा है। इसी बीच अमेरिका ने अपनी सैन्य मौजूदगी को और मज़बूत करते हुए एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन को तीन युद्धपोतों के साथ मिडिल ईस्ट भेज दिया है। इस कदम को क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन और रणनीतिक दबाव बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है।

अमेरिकी नौसेना की यह तैनाती ऐसे समय पर हुई है, जब ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों पर कथित कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका की इस सैन्य सक्रियता के बाद यह आशंका एक बार फिर गहराने लगी है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर हवाई हमले का आदेश दे सकते हैं।

उत्तराखंड में UCC का एक साल: 4.7 लाख शादियां रजिस्टर्ड, लिव-इन रिश्ते के 68 रजिस्ट्रेशन

विशेषज्ञों का मानना है कि एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप की मौजूदगी न केवल ईरान के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में सुरक्षा हालात को और संवेदनशील बना सकती है। हालांकि, फिलहाल अमेरिका की ओर से किसी संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी ओर, ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का वह कड़ा जवाब देगा। ऐसे में अमेरिका–ईरान के बीच बढ़ता तनाव वैश्विक राजनीति और तेल बाजार पर भी असर डाल सकता है।

homeslider International

युद्धग्रस्त क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी पर ‘मिशन मोड’ में काम कर रहे भारतीय मिशन

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार और विदेशों में स्थित भारतीय मिशन अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। भारतीयों को निकालने के लिए कई वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद […]

Read More
Entertainment homeslider

“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी […]

Read More
homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More