चिनहट पुलिस की मजबूत पैरवी से निराश पीड़ितों के खिले चेहरे, जेवरात व नकदी पाकर पुलिस को दिया धन्यवाद

Untitled 38 copy
  • इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र की टीम की मेहनत लाई रंग, एक वर्ष बाद मिली लोगों की गाढ़ी कमाई
  • बीते साल 2024 में मटियारी चौराहे के पास इंडियन ओवरसीज बैंक में 14 लॉकर काटकर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूं तो किसी न किसी समय खाकी वर्दी वालों पर अंगुलियां उठती रहती है, लेकिन इसी खाकी वर्दी के बीच ऐसे भी हैं जो मेहनत से पीछे नहीं रहते हैं। बीते साल 2024 में 22-23 दिसंबर की रात चिनहट क्षेत्र के मटियारी चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में घुसकर बदमाशों ने 42 लॉकर काटकर करोड़ों के गहने व नकदी लूट कर भाग निकले थे। इस मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक के निर्देश पर पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान वारदात को अंजाम देने वाले को ढेर कर दिया था, जबकि दो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था।

ये भी पढ़े

इंदिरा नगर: घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली ब्यूटीशियन संदिग्ध हालात कहीं लापता, पिता ने जताई अगवा किए जाने की आंशका

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बैंक में गहने और नकदी जमा करने वाले लोगों के होश उड़ गए और आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनकी गाढ़ी कमाई नदारद थी। पुलिस ने दो-चार दिन गुजरने के बाद कुछ लोगों के जेवरात बरामद कर उन्हें सौंपा, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में एक बार फिर पुलिस ने अदालत में पैरवी शुरू की। पूर्व में गिरफ्तार हुए बदमाशों के कब्जे बरामद जेवरात व नकदी बरामद हुई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने मजबूत पैरवी करते हुए अदालत से अनुरोध किया था। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को सदर मालखाना लखनऊ में लॉकर में गहने जमा करने वाले स्वामियों को बुलाकर उनकी गायब हुई गाढ़ी कमाई यानी गहनों को उनके सिपुर्द किया। एक साल बाद गहने और जेवरात पाकर स्वामियों ने डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह, एडीसीपी, एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी के अलावा इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा तथा उनकी टीम को दुआएं दी।

Untitled 6 copy
Central UP

बालसाहित्य में गीतिका की अनूठी पहल: डॉ. दवे

Poem आज के परिवेश में जहाँ अन्य विमर्श एक स्तरीय आयाम पर हैं, वहीं बालसाहित्य का क्षितिज एक विशेष विमर्श की माँग कर रहा है। बहुधा जब हम बालसाहित्य की बात करते हैं तो पाठ्यपुस्तक की कविता-कहानी सुनाकर इसे इतिश्री मान लेते हैं, लेकिन बालकों का साहित्य और उनकी जिज्ञासा किसी वस्तु अथवा व्यक्ति के […]

Read More
Untitled 8 copy
Central UP Uttar Pradesh

UNDER-14- लखनऊ की अदित्रि शुक्ला ने मचाया धमाल

तीरंदाजी में कांस्य पुरस्कार जीतकर महाराष्ट्र में किया यूपी का नाम रौशन नवाबनगरी के मानस गार्डन में रहता है अदित्रि का परिवार नया लुक संवाददाता लखनऊ की बेमिसाल प्रतिभा अदित्रि ने महाराष्ट्र के पालघर में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अदित्रि ने राष्ट्रीय स्तर […]

Read More
कांग्रेस
Central UP

समान विचारधारा के लोगों को अपने साथ जोड़ेगी कांग्रेस: संदीप दीक्षित

चुनाव में प्रभावी भूमिका निभाएगा कांग्रेस का रचनात्मक विभाग लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में बुधवार को रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कहा कि रचनात्मक कांग्रेस विभाग समान विचारधारा रखने वाले कांग्रेस के बाहर के सामाजिक संगठनों, समुदायों, और आंदोलन संगठनों को जोड़ने का काम करेगा, […]

Read More