इंदिरा नगर: घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली ब्यूटीशियन संदिग्ध हालात कहीं लापता, पिता ने जताई अगवा किए जाने की आंशका

Untitled 37 copy
  • रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में घर से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली एक 23 वर्षीय ब्यूटीशियन संदिग्ध हालात में कहीं लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने एक युवक पर अगवा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े

जमशेदपुर से अपहृत कारोबारी पुत्र कैरव दो हफ्ते बाद सकुशल बरामद

दीनदयालपुरम तकरोही निवासी लाल बिहारी पुरी के अनुसार, उनकी बेटी विनीता (23) मुंशी पुलिया स्थित एक पार्लर में काम करती है। 25 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह रोज की तरह पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी। रात 8 बजे तक वापस नहीं लौटी। पार्लर संचालक से पूछताछ करने पर पता चला कि विनीता उस दिन काम पर आई ही नहीं थी।

ये भी पढ़े

फिल्म इंडस्ट्री में मची खलबली, अरिजीत सिंह से इस पोस्ट ने मचाया बवाल

परिजनों ने आसपास खोजबीन की और मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन बंद मिला। पिता ने बताया कि पार्लर में काम करने वाली एक युवती से पता चला कि सलीम नाम का युवक विनीता को आए दिन रास्ते में रोककर मारपीट करता था। उससे पैसे भी छीन लेता था। जान से मारने की धमकी दिए जाने के कारण विनीता ने यह बात घरवालों को नहीं बताई थी। पिता का आरोप है कि 25 जनवरी की सुबह पार्लर जाते समय सलीम ने विनीता को धमकाकर अगवा कर लिया। इंदिरानगर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love

Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More
JJD
Bihar homeslider

तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर बिहार में सियासी बवाल, वीणा मानवी ने सरकार पर साधा निशाना

JJD बिहार में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए आंदोलन के बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी ने सियासी माहौल गरमा दिया है। पटना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील का […]

Spread the love
Read More
Social Media
Analysis homeslider

लोकतंत्र शोर से नहीं, मीडिया के सख्त सवालों से होगा परिपक्व

Social Media समय के साथ लोगों की सोच और नजरिया काफी बदल गया है। खासकर आज की युवा पीढ़ी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव की वजह सोशल मीडिया और मोबाइल है, जिसमें सब कुछ खुला हुआ है। डिजिटल क्रांति और 24/7 न्यूज चैनलों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिस […]

Spread the love
Read More