उत्तराखंड में शराब पीकर वाहन चलाते मिले तो होगा भारी जुर्माना

Untitled 17 copy 12

 

देहरादून। उत्तराखंड में अगर आप मौज-मस्ती करने के लिए आ रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि आप शराब पीकर बिल्कुल भी गाड़ी न चलाएं, क्योंकि ऐसा करना आप पर बेहद भारी पड़ सकता है। दरअसल, बर्फबारी होने के चलते देहरादून में पर्यटक बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं और बीते दो दिनों में सड़क हादसों के बाद आरटीओ कमर कस चुका है। चौक चौराहों पर चेकिंग के लिए आरटीओ की टीम के साथ ही अधिकारी भी डटे हुए हैं। सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

देहरादून आरटीओ (सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन) अनीता चमोला ने बताया कि देहरादून में अक्सर बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। इसीलिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस चेकिंग अभियान चलाती है, ताकि लोग सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव कानूनन अपराध है, जिसके चलते चालक पर जुर्माना, लाइसेंस जब्त और रद्द भी किया जा सकता है, क्योंकि कई बार देखा जाता है कि चालक नशे की हालत में अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाता है और दूसरे राहगीर भी कई बार इनकी चपेट में आ जाते हैं। इसलिए हम चेकिंग अभियान के साथ ही लोगों में जागरूकता अभियान भी चलाते हैं।

एमवी एक्ट 1988, के सेक्शन 185 के मुताबिक, शराब पीकर या ड्रग्स लेकर गाड़ी चलाना गैरकानूनी है। अगर 100 एमएल खून में 30एमजी से ज्यादा एल्कोहॉल की मात्रा पाई जाती है, तो आरटीओ भारी जुर्माना लगा देता है, लाइसेंस जब्त और जेल का प्रावधान भी है। शराब पीकर पकड़े जाते हैं, तो पहली बार में 10000 का जुर्माना और दूसरी बार में 15000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Anant Chaturdashi 2026
homeslider Religion

अनंत चतुर्दशी कल, हिंदुओं जैनियों के लिए है महत्वपूर्ण

Anant Chaturdashi 2026: अनंत चतुर्दशी (जिसे अनंत चौदस भी कहा जाता है) सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है, जो मुख्य रूप से भगवान विष्णु के अनंत (शाश्वत) रूप को समर्पित है। यह हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौदहवें दिन (चतुर्दशी तिथि) को मनाया जाता है। इस पर्व का […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

ज्ञानेश को CJP का अल्टीमेटम, 48 घंटे में दीजिए इस्तीफा

New Delhi: चुनाव आयोग से जुड़ी एक हालिया मीडिया रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार और चुनाव आयोग के सामने रखी हैं। CJP का कहना है कि […]

Spread the love
Read More