चारधाम समेत समिति के अंतर्गत आने वाले मंदिरों में गैर हिन्दुओं के प्रवेश पर लगेगी रोक

Untitled 7 copy 28

देहरादून। चारधाम देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों को लेकर बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) एक अहम फैसला लेने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी ने संकेत दिए हैं कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम समेत बीकेटीसी के अधीन सभी मंदिरों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर पारंपरिक नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा।  हेमंत द्विवेदी के अनुसार, उत्तराखंड की पहचान केवल एक राज्य के रूप में नहीं, बल्कि एक धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में है। ऐसे में मंदिरों की मर्यादा, परंपरा और धार्मिक आस्थाओं की की रक्षा करना प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आने वाली बोर्ड बैठक में इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव लाया जाएगा, ताकि नियमों को विधिवत लागू किया जा सके।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थित कई प्राचीन मंदिरों में सदियों से विशेष धार्मिक परंपराओं का पालन होता आया है। हालांकि बीते वर्षों में इन नियमों के अनुपालन में ढील देखने को मिली। अब मंदिर समिति इन व्यवस्थाओं को फिर से मजबूती देने के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही नीतियों और अभियानों की भी खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने अवैध मजारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को राज्य की धार्मिक पहचान और कानून व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), सख्त नकल विरोधी कानून और “जन-जन की सुशासन की दिशा में प्रभावी कदम करार दिया।

Spread the love

Entertainment homeslider Uttar Pradesh

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद गई जान Mumbai : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को गोवा स्थित उनके आवास पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें गंभीर कार्डियक […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है। वृषभ : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बेखौफ अपराधी: मड़ियांव में एक व्यक्ति का अपहरण, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नामजद रिपोर्ट दर्ज, पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही जांच-पड़ताल ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अगवा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर अगवा किए गए […]

Spread the love
Read More