दुबग्गा:रंगदारी न देने पर व्यापारी के ऊपर हुई थी बमबाजी, पांच बमबाज गिरफ्तार

Untitled 39 copy

 

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में एसआर ट्रेडर्स पर बमबाजी कर सनसनी फैलाने वाले गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। स्वाट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खुलासा किया कि आरोपियों ने दस लाख की रंगदारी के लिए दहशत फैलाई थी। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि पकड़े गए बदमाशों के पास से 3 देशी बम बरामद हुए हैं, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, 16 जनवरी 2026 को दुबग्गा के ग्राम सिकरौरी स्थित एसआर ट्रेडर्स बिल्डिंग पर बाइक सवार बदमाशों ने बम फेंका था। जांच में पता चला कि इस गिरोह ने 11 जनवरी को मलिहाबाद में एक व्यक्ति से मोबाइल लूटा और उसी फोन से व्यापारी को कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब व्यापारी ने रुपये नहीं दिए, तो दहशत फैलाने के उद्देश्य से उन पर बम से हमला कर दिया।

वारदात का खुलासा करते हुए डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह के काम करने का तरीका बेहद शातिर था। यह राहगीरों से मोबाइल लूटते थे और उसी लूटे हुए मोबाइल और सिम का उपयोग रंगदारी मांगने के लिए करते थे, ताकि पुलिस उन तक न पहुंच सके। रंगदारी न मिलने पर इन्होंने 22 जनवरी 2026 को काकोरी में एक महिला से फिर मोबाइल लूटा और फिर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी। डीसीपी पश्चिम ने कहा कि 26 जनवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेखपुरवा मोड़ से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह लोग 3 देशी बम लेकर एक वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। पकडे गए आरोपियों की पहचान इंद्रेश कुमार सिंह गैंग सरगना, ज्ञानेन्द्र कुमार, राज उर्फ राजा, मोनू और अंकित कुमार के रूप में हुई है। गिरोह का एक सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Spread the love

Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

ठूठीबारी बार्डर से सटे नेपाल के महेशपुर में एक कार से 274 बोतल भारतीय शराब बरामद,दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर ऐसी बरामदगी सामने आई है, जिसने सीमा पार सामान की आवाजाही और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल के महेशपुर क्षेत्र में बॉर्डर से करीब 200 मीटर दूर 274 बोतल भारतीय ओल्ड मॉन्क शराब बरामद की गई है। बरामद शराब की […]

Spread the love
Read More