चिनहट: सेमरा में बदमाशों ने जमीन कारोबारी की फार्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ झोंकी फायरिंग

गोलियों से गूंजी राजधानी
  • चिनहट प्लाट की नाप-जोख के दौरान हुई घटना, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव में रविवार को असलहों से लैस बदमाशों ने जमीन कारोबारी मोहम्मद अकरम की फार्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फ़ैल गई। अकरम सुरक्षाकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे कि इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। गोली चलने की खबर मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। गोली किसने और क्यों चलाई इसका पता नहीं चल पाया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित 16/918 में रहने वाले मोहम्मद अकरम पुत्र रहमत हुसैन चिनहट के सेमरा गांव में प्लाटिंग का काम करते हैं। उन्हें सरकारी गनर भी मिला हुआ है। बताया जा रहा है कि वह रविवार को सेमरा गांव स्थित अपनी प्लाटिंग (साइड) देखने आरक्षी काली प्रसाद के साथ फार्च्यूनर से गए थे।

बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी मोहम्मद अकरम फार्च्यूनर खड़ी कर प्लाट की नाप-जोख करा रहे थे कि इसी दौरान असलहों से लैस बदमाशों ने उनकी फार्च्यूनर कार पर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर अकरम सुरक्षा में लगे आरक्षी काली प्रसाद व अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि फार्च्यूनर कार के बोनट पर और साइड में छिदा हुआ है मौके पर बुलेट खोखा पड़ा हुआ है। यह माजरा देख उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाला जा रहा और आसपास में रहने वाले लोगों से जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद अकरम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

गोलियां बरसीं, किसी को नहीं लगी भनक तो आखिर…

वारदात के पीछे कोई साजिश तो नहीं? जिस जगह पर हमेशा लोगों की आवाजाही बदस्तूर जारी रहती है और उस स्थान पर दिनदहाड़े गोलियों की हुई तड़तड़ाहट कोई सुन नहीं सका, यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। हालांकि इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम मामले की गहनता से छानबीन करने में जुट गई है और उम्मीद है कि जल्द ही असलियत सामने होगी कि आखिर गुनहगार कौन है?

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजीपुर में 2.05 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

1.15 किलो हेरोइन, कार और चार मोबाइल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध लखनऊ के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट गाजीपुर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला […]

Spread the love
Read More