प्रयागराज-ठंड में अनशन पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की बिगड़ी तबियत

  • मेला प्रशासन के साथ चल रहा है विवाद

प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेले में पधारे : ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है। कड़ाके की ठंड में लगातार खुले स्थान पर बैठने के कारण उनकी तबीयत नासाज हो गई है। बताया जा रहा है कि शीतलहर और खुले आसमान के नीचे रहने के चलते ठंड ने उन पर असर डाला है, जिसके बाद वह बीमार पड़ गए हैं।

चिकित्सीय देखरेख न मिलने से अनुयायियों में रोष

हैरानी की बात यह है कि तबीयत बिगड़ने की सूचना के बावजूद अब तक किसी भी चिकित्सक या मेडिकल टीम ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया है। इलाज में हो रही इस देरी को लेकर शंकराचार्य के अनुयायियों और समर्थकों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। समर्थकों का कहना है कि पूज्य शंकराचार्य की उम्र और मौसम की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सुविधाओं की आवश्यकता है। फिलहाल, उनके स्वास्थ्य को लेकर न तो कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है और न ही प्रशासन की तरफ से कोई बयान आया है, जिससे उनकी स्थिति की गंभीरता स्पष्ट नहीं हो सकी है। अनुयायी लगातार प्रशासन से डॉक्टरों की टीम भेजकर जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

मेला प्रशासन के साथ चल रहा है विवाद

गौरतलब है कि प्रयागराज में संगम की रेती पर चल रहे माघ मेले के दौरान शंकराचार्य और प्रशासन के बीच भारी तनाव बना हुआ है। मौनी अमावस्या पर हुए बवाल के बाद से ही यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनका जवाब उनकी ओर से दिया जा चुका है। बावजूद इसके, शंकराचार्य अपने रुख पर कायम हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मेला प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा है कि हर नोटिस का जवाब दिया जाएगा। बीते दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी पलटवार किया था, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे सहयोग की अपील की थी। (BNE)

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More