जनगणना 2027 पर अखिलेश यादव का सवाल, बोले– जाति का कॉलम नहीं तो गिनती कैसी?

Ram Mandir Donation Controversy

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना की अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जनगणना फॉर्म में जाति का कोई कॉलम ही नहीं है, तो जातिगत जनगणना कैसे की जाएगी।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर बीजेपी का रुख केवल दिखावटी है। उन्होंने इसे “जुमला” करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है।

सपा अध्यक्ष के मुताबिक, जातिगत आंकड़े न होने की स्थिति में न तो जनसंख्या का सही आकलन होगा और न ही आनुपातिक आरक्षण के लिए कोई ठोस आधार बन पाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पीडीए समाज के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है।

मुरादाबाद में धर्मांतरण के आरोप, पांच छात्राओं पर केस दर्ज

अखिलेश यादव ने आगे दावा किया कि बीजेपी पर भरोसा करने वाले लोग खुद को ठगा और अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनके अनुसार, जो नेता और कार्यकर्ता अब तक जातिगत जनगणना का समर्थन कर रहे थे, वे अब अपने समाज में जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीडीए समाज को अपने सम्मान, अधिकार और आरक्षण की लड़ाई खुद मजबूती से लड़नी होगी। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में जनगणना और जातिगत आंकड़ों को लेकर बहस तेज हो गई है।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 से सूबे के सेहत […]

Spread the love
Read More
महराजगंज
homeslider Uncategorized Uttar Pradesh

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट, तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

महराजगंज में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन अलर्ट -उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज, 26 सितंबर 2026। जिले में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर निगरानी तेज कर दी है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को फरेन्दा, नौतनवां और निचलौल तहसील के […]

Spread the love
Read More