मौसम ने ली अचानक करवट, दिल्ली–हरियाणा में बारिश और 40-60 KM रफ्तार की हवाओं का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में मौसम ने अचानक 180 डिग्री का यू-टर्न ले लिया है। सुबह तक जहां हल्की ठंड और शांत मौसम बना हुआ था, वहीं अब तेज झोंकेदार हवाएं, घने बादल और बारिश ने लोगों को चौंका दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। गरज के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में दिखा तेज हवाओं का असर

दिल्ली के नरेला, बवाना, अलीपुर, रोहिणी, बुराड़ी, कंझावला, मॉडल टाउन, आजादपुर, पीतमपुरा, मुंडका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, द्वारका और नजफगढ़ समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बादल छाए हुए हैं। एनसीआर के बहादुरगढ़ और हरियाणा के रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, नारनौल और फरुखनगर में भी मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। राजस्थान के कोटपूतली इलाके में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर तेज हवा के झोंकों से धूल और ठंडक दोनों बढ़ गई हैं।

असम के कोकराझार जिले में हिंसा, सेना तैनात, इंटरनेट बंद

 

दिल्ली को लेकर IMD का खास अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश या एक-दो बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दोपहर के आसपास कुछ इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि शाम होते-होते हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।

क्यों बदला मौसम?

IMD के मुताबिक, एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी सिस्टम की वजह से वेस्टर्न हिमालयन इलाकों में बर्फबारी, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके असर से मैदानी इलाकों में भी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं।

तापमान में होगा उतार-चढ़ाव

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में आज 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान फिर से गिर सकता है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है। सेंट्रल इंडिया में भी तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

homeslider International

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत गंभीर? बेहोशी की खबरों के बीच कोम में चल रहा इलाज

नया लुक डेस्क तेहरान/कोम। ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और इस समय कोम शहर में उनका इलाज चल रहा है। ‘द टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक 56 वर्षीय धार्मिक नेता कथित तौर पर […]

Read More
homeslider International

टॉप कमांडर्स की शहादत से नहीं डगमगाएंगे ईरानी लड़ाके: सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई का सख्त संदेश

तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के शीर्ष कमांडर्स की हत्या के बाद कड़ा बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि इससे देश की सैन्य शक्ति और लड़ाकों के हौसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि “हमारे लड़ाके इन शहादतों से डगमगाने वाले नहीं […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा गहराया: अमेरिका-इज़राइल की चेतावनी, ईरान में धमाकों से दहला तेहरान

नया लुक डेस्क अमेरिका और इज़राइल ने ईरान पर दबाव बढ़ाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर सख्त रुख अपनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि तय समय सीमा के भीतर जलडमरूमध्य को खोल दिया जाए, वरना बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच, इज़राइली […]

Read More