STF टीम को मिली कामयाबी: फर्जी दस्तावेज तैयार GST चोरी कर सरकार को करोड़ों का नुक़सान पहुंचाने वाला गिरफ्तार

Untitled 3 copy 25

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। फर्जी आईडी पर सौ से अधिक फर्मों की नकली इनवाइस/ई-वे बिल तैयार कर GST चोरी कर सरकार को करोड़ों का नुक़सान पहुंचाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर यूपी STF ने गुरुवार को फरार चल रहे जाहिद दिल्ली के जगतपुर वजीराबाद से गिरफ्तार किया है। STF टीम ने इससे पहले इस गिरोह में शामिल रतनाराम, ओमप्रकाश, हनुमान राम निवासी राजस्थान, बुद्धराम व संतोष कुमार निवासी बाडमेर राजस्थान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है, जबकि दिल्ली के मकान नं 386 गली नंबर 5/3 जगतपुर वजीराबाद निवासी जाहिद पुत्र नसीम उर्फ नसीमुद्दीन फरार चल रहा था।

STF के अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी जाहिद व उसके साथियों ने मिलकर फर्जी कंपनी बनाकर GST  चोरी कर करोड़ों का सरकार को नुक़सान पहुंचा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में खतौली मुजफ्फरनगर निवासी अश्वनी कुमार की तहरीर पर बताया गया था कि कुछ लोग नौकरी लगवाने के नाम पर व्हाट्सएप के जरिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली का बिल अन्य प्रमाण पत्र लेकर पीड़ित के नाम पर एक फर्जी फर्म एके ट्रेडर्स रजिस्ट्रेशन कराकर करीब 248 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर जीएसटी चोरी कर ली। STF  के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही इस गिरोह में शामिल पांच नटवरलाल को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया था, जबकि जाहिद फरार चल रहा था। उनकी टीम ने गुरुवार को फरार चल रहे जाहिद को भी दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

Crime News

आजमगढ़ बंधक कांड: बच्चों की जान बचाने के लिए पुलिस ने की फोर्स एंट्री, आरोपी की मौत

आजमगढ़ बंधक कांड: चार हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर, 3 बच्चे सुरक्षित Azamgarh : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कई घंटे तक चले बंधक संकट का अंत पुलिस की कार्रवाई के साथ हुआ। पत्नी, दो पुजारियों और अपने बेटे की हत्या के आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। करीब आठ घंटे […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More