सोनभद्र: पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग, सिपाही घायल

Untitled 7 copy 22
  • पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर दो गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र स्थित केवली गांव स्थित खाखे मोड़ नहर पुलिया चौराहा के पास बुधवार की रात पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से नौ गोवंश, एक पिकअप वाहन, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ में एक मुख्य आरक्षी भी घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे गो-तस्करी विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय के पर्यवेक्षण में घोरावल, करमा व शाहगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की पिकअप से गोवंश को मध्य प्रदेश सीमा से बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने खाखे मोड़ के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख तस्करों ने भागने का प्रयास किया और पिकअप से एक मुख्य आरक्षी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़े

बीकेटी: मौसेरा भाई ही निकला ट्रक चालक का हत्यारा, गिरफ्तार

पुलिस ने की कार्रवाई

आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों तस्कर घायल हो गए। घायल अभियुक्तों की पहचान सिद्धनाथ खरवार (29) निवासी ग्राम अमहरा, थाना अधौरा, जिला कैमूर, बिहार तथा ओमप्रकाश यादव (30) निवासी चैनपुर, भभुआ, बिहार के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी घोरावल भेजा गया।

पिकअप से नौ गौवंश बरामद

मौके से पुलिस ने पिकअप वाहन में लदे नौ गोवंश बरामद किए, जिनमें एक की मौत हो चुकी थी। साथ ही दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस भी मिले हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर लंबे समय से गो-तस्करी कर रहे थे।

बिहार ले जा रहे तस्कर

मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र से गोवंश लादकर नौगढ़ के रास्ते बिहार ले जाते थे, जहां से उन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जाता था। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: अगवा कर युवक की हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार

जान लेने के बाद कातिल शव को इंदिरा नहर में फेंक भाग निकला था ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के चढ़ाई का पुरवा गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव के भाई सुजीत यादव को अगवा कर उसकी हत्या करने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय की टीम ने बुधवार को […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में युवक पर तेजाब हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: दो दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र के कोडरा मजरा कोडरा रायपुर गांव निवासी उमेश कुमार के ऊपर किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद जान से मारने की नीयत से तेजाब फेंक कर जख्मी करने वाले नामजद हमलावर को इंस्पेक्टर मोहनलालगंज […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ पुलिस की बहादुरी को सलाम, गोमती नदी में कूदे चालक को बचाया

आरक्षी खुद नाव चलाकर ओला चालक को बचाकर पुलिस महकमे का बढ़ाया मान कर्ज से परेशान होकर चालक ने जान देने के इरादे से गोमती नदी में लगाई थी छलांग पुलिस काउंसिल कर युवक परिजनों को सौंपा कुड़ियां घाट के पास हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मदयेगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को […]

Spread the love
Read More