बीकेटी: मौसेरा भाई ही निकला ट्रक चालक का हत्यारा, गिरफ्तार

Untitled 6 copy 24

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीकेटी क्षेत्र में कंटेनर चालक राममूर्ति की हत्या किसी गैर नहीं बल्कि उसी के मौसेरे भाई ने ही किया था। पुलिस सनसनीखेज मामले का राजफाश कातिल को गिरफ्तार कर लिया। सनद रहे कि सीतापुर निवासी कंटेनर चालक राममूर्ति का खून खून से लथपथ शव बुधवार को ट्रक की केबिन में पड़ा मिला था। यह घटना मानो ब्लाइंड मर्डर की तरह था, लेकिन पुलिस कुछ घंटों बाद हत्यारे की गर्दन तक पहुंचने में कामयाब हो गई। चालक की जान उसी के मौसेरे भाई संदीप ने ही ली थी। बताया जा रहा है कि राममूर्ति अक्सर लखनऊ आने-जाने के दौरान संदीप से मिलता था। घटना वाले दिन 19 जनवरी 2026 को राममूर्ति ने हरिद्वार से गाजीपुर जाते समय संदीप को फोन किया। उसे इंदिराबाग देशी शराब ठेके के पास मिलने के लिए बुलाया।

दोनों ने पहले शराब पी और फिर भिठौली क्रॉसिंग से मुर्गा खरीदकर संदीप के घर गए। वहां खाना बनाने के बाद उन्होंने दोबारा शराब पी। इसी दौरान संदीप की पत्नी ने बताया कि उसकी गैरमौजूदगी में राममूर्ति ने शराब के नशे में बहन से बदतमीजी की थी। इस पर संदीप और राममूर्ति के बीच विवाद शुरू हो गया। पत्नी के कहने पर संदीप, राममूर्ति को भिठौली क्रॉसिंग पर छोड़कर आ गया। इंदिराबाग अंडरपास के पास खड़े संदीप के ट्रक के पास पहुंचा। वहां उसने राममूर्ति से साली से बदतमीजी के बारे में सवाल किए, जिस पर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर संदीप ने ट्रक में रखी लोहे की रॉड से राममूर्ति के सिर पर कई वार किए। इसके बाद उसने राममूर्ति का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

Spread the love

FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More
Crime News

घर में घुसकर मारपीट, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कोतवाली असंद्रा क्षेत्र के तोरई गांव में घर में घुसकर मारपीट करने और नकदी व जेवरात ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शांति पत्नी रमेश रावत की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   पीड़िता के मुताबिक,बीती शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह […]

Spread the love
Read More